फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gorakhpur Weather: हवा में नमी बरकरार, अभी कुछ दिनों तक ठंड से नहीं मिलेगी निजात

Thu, 21 Jan 2021 11:56 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 21 Jan 2021 11:56 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Weather news update forecast Not free heavy cold on few days in gorakhpur
गोरखपुर में ठंड का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में लगातार पांचवे दिन भी गुरुवार सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रहा। थोड़ी देर बाद कोहरा तो छंटा लेकिन धूप नहीं निकली। ऐसे में गलन भी बरकार रही। वहीं मौसम विशेषज्ञ ने चेताया है कि जिले में अभी लोगों को कोहरे और ठंड से निजात नहीं मिलने वाली है।
Gorakhpur Weather news update forecast Not free heavy cold on few days in gorakhpur
गोरखपुर में ठंड का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
गौरतलब है कि बुधवार सुबह भी घने कोहरे के साथ हुई थी लेकिन इसके बाद मौसम में जरा फेरबदल हुआ और थोड़ी देर के लिए धूप खिल गई। लेकिन गलन से निजात दिलाने के लिए यह नाकाफी साबित हुई। वायुमंडल में 75 फीसदी नमी का असर आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा। अगले कुछ दिनों तक कोहरे से निजात नहीं मिलेगी। गलन भी बरकरार रहेगी।
Gorakhpur Weather news update forecast Not free heavy cold on few days in gorakhpur
गोरखपुर में ठंड का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
मौसम के जानकार बताते हैं कि सिर्फ निचले वायुमंडल में ही नहीं 5000 फीट की ऊंचाई पर भी नमी की मात्रा 75 प्रतिशत से ज्यादा रह रही है। हवा की रफ्तार के बावजूद नमी में कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। ऐसे में गुरुवार की सुबह भी कोहरे में लिपटी रही। दोपहर में सूरज के दर्शन हो सकते हैं, लेकिन इससे शहरवासियों को कोई राहत नहीं मिलेगी। दिन का तापमान भी 19 डिग्री से कम रहने की संभावना है। पूरे दिन गलन बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur Weather news update forecast Not free heavy cold on few days in gorakhpur
गोरखपुर में ठंड का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय का कहना है कि अभी कुछ दिनों तक कोहरे से राहत नहीं मिलने वाली है। सुबह मध्यम से लेकर घना कोहरा छाया रहेगा। दरअसल निचली और ऊपरी वायुमंडल में नमी की मात्रा काफी ज्यादा है। यह कोहरे की वजह बन रही है।
विज्ञापन
Gorakhpur Weather news update forecast Not free heavy cold on few days in gorakhpur
गोरखपुर में ठंड का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि 22 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसकी वजह से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 23 जनवरी को मौसम में बदलाव होगा। बारिश की भी संभावना है। इसका असर पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed