{"_id":"60f7b38440def6009e292ee3","slug":"gorakhpur-weather-forecast-update-news-more-rain-expected-for-three-days-in-gorakhpur-mausam","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर मौसम: तीन दिन तक और बारिश के आसार, गरज चमक के साथ झूम के बरसेंगे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर मौसम: तीन दिन तक और बारिश के आसार, गरज चमक के साथ झूम के बरसेंगे बादल
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:11 AM IST
सार
अब भी कई इलाकों में जलभराव बरकरार है। सड़कों पर कीचड़ के कारण आवागमन प्रभावित है।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर में बारिश।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में बुधवार की सुबह तेज धूप के साथ हुई। वहीं मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक जिले में तीन दिन रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। गरज चमक के साथ कहीं कम तो कहीं भारी बारिश के आसार हैं। वहीं मंगलवार सुबह और दोपहर में शहर के असुरन, मेडिकल कॉलेज रोड, मोहद्दीपुर समेत कुछ इलाकों में तेज तो कई इलाकों में रिमझिम बारिश हुई। अब भी कई इलाकों में जलभराव बरकरार है। सड़कों पर कीचड़ के कारण आवागमन प्रभावित है। कुछ मोहल्लों में लोग बदबू के कारण परेशान हैं।
2 of 5
जलभराव
- फोटो : अमर उजाला।
कृषि वैज्ञानिक बारिश को फसलों के लिए अच्छा बता रहे हैं। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र बेलीपार गोरखपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ नितीश कुमार पांडेय ने बताया कि आगामी तीन दिनों तक गरज चमक के साथ जिले में मध्यम से भारी वर्षा होने का अनुमान है।
3 of 5
जलभराव
- फोटो : अमर उजाला।
तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए बारिश लाभकारी साबित हो रही है। इससे धान की रोपाई में किसानों को मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जलभराव
- फोटो : अमर उजाला।
नाली के गंदे पानी से हरसेवकपुर के लोग परेशान
शहर के हरिसेवकपुर नंबर दो में रहने वाले करीब 500 परिवार जलभराव और नाली के पानी से परेशान हैं। कन्हैया लाल शर्मा और जय हिंद निषाद ने बताया की पानी से सड़क और नाली टूट गई है।
विज्ञापन
5 of 5
गोरखपुर में बारिश।
- फोटो : अमर उजाला।
बारिश में जलभराव तो बाकी समय मोहल्ले के घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। वर्तमान में घुटने तक पानी भरा है। इससे आने जाने में दिक्कत हो रही है। सबसे अधिक परेशान महिलाएं और बच्चे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।