फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा शुक्रवार, टूट सकता है कोल्ड डे का रिकॉर्ड

Sat, 30 Jan 2021 09:43 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 30 Jan 2021 09:43 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur weather coldest day of season January Cold day record will broken due to heavy cold and fog
गोरखपुर मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

शुक्रवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। बर्फीली हवाओं की वजह से दिन और रात के तापमान में काफी गिरावट आई। न्यूनतम तापमान 5.3 और अधिकतम मात्र 11.6 डिग्री रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शनिवार यानी आज और रविवार को भी काफी हद तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है। हालांकि शनिवार की सुबह कोहरा थोड़ा कम रहा, लेकिन गलन बरकरार रही।

Gorakhpur weather coldest day of season January Cold day record will broken due to heavy cold and fog
गोरखपुर मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

पिछले दो हफ्ते से जारी ठंड का सितम शुक्रवार को भी जारी रहा। घने कोहरे के साथ दिन की शुरुआत हुई। पूरे दिन सूरज के दर्शन नहीं होने से गलन बनी रही। विजिबिलिटी 50 मीटर के आसपास रही। घर से लेकर सड़क किनारे तक लोग हीटर और अलाव तापते नजर आए। 11 जनवरी के बाद से लगातार मौसम का मिजाज ठंडा बना हुआ है। कभी कोल्ड-डे तो कभी कोल्ड-वेव (शीतलहर) की वजह से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। मंगलवार से मौसम के साफ होने और दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी की उम्मीद है। इसके बावजूद अधिकतम तापमान 20 डिग्री से कम ही बना रहेगा।

Gorakhpur weather coldest day of season January Cold day record will broken due to heavy cold and fog
गोरखपुर मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

सामान्य से 11 डिग्री कम रहा दिन का तापमान
जनवरी में सामान्य अधिकतम तापमान 22 डिग्री होता है। ऐसे में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 11 डिग्री कम रहा। ऐसी ही स्थिति न्यूनतम तापमान को लेकर भी रही। सामान्य न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री की तुलना में शुक्रवार को 5.3 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur weather coldest day of season January Cold day record will broken due to heavy cold and fog
गोरखपुर मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
पिछले तीन साल में जनवरी का सबसे ठंडा दिन रहा
शुक्रवार पिछले तीन साल के दौरान जनवरी का सबसे ठंडा दिन रहा। इससे पहले 2018 में 12 जनवरी को दिन का तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया था। 2019 में 13 जनवरी सबसे ठंडा दिन (21.1 डिग्री) था। 2020 में 13 जनवरी सबसे ठंडा दिन (13.4 डिग्री) था।
विज्ञापन
Gorakhpur weather coldest day of season January Cold day record will broken due to heavy cold and fog
गोरखपुर मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

टूट सकता है कोल्ड डे का रिकॉर्ड
गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडे का कहना है कि इस बार जनवरी में भी ज्यादा ठंड पड़ी है। 2018 में 18 दिन कोल्ड-डे वाली स्थिति थी। इस बार भी कमोबेश उसी तरह की स्थिति बनी हुई है। शनिवार और रविवार को भी ठंड से निजात की संभावना नहीं है। सोमवार को मौसम थोड़ा साफ होगा। न्यूनतम तापमान  7 से 8 और अधिकतम तापमान 18 डिग्री से कम रहेगा। पछुआ हवा चलने से गलन ज्यादा महसूस होगी। मंगलवार से आकाश के कुछ साफ होने की संभावना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed