उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर के लाल और युवा पर्वतारोही नीतीश सिंह ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर फहराया तिरंगा। नीतीश सिंह राजेंद्र नगर पश्चिमी न्यू कॉलोनी के निवासी हैं। उनका मूल निवास ग्राम सभा - रामपुर गोपालपुर (गोनरपुरा) विकासखंड - चरगांवा, जिला गोरखपुर है। नीतीश सिंह दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल्ल कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई की, फिलहाल वह गोरखपुर विश्वविद्यालय से बी.बी.ए. द्वितीय वर्ष के छात्र हैं।
माउंट किलिमंजारो पर गोरखपुर के लाल ने फहराया तिरंगा, चोटी पर पहुंचे पर्वतारोही नीतीश
इस अभियान के लिए पर्वतारोही नीतीश को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत का गौरव तिरंगा झंडा देकर माउंट किलिमंजारो को फतह करने के लिए रवाना किया था। नीतीश सिंह गोरखपुर से 17 तारीख को अपने मिशन के लिए निकल चुके थे। 19 जनवरी को वह अफ्रीका महाद्वीप के तंजानिया शहर पहुंचे। इसके बाद इन्होंने 23 जनवरी को अफ्रीका के सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो की चढ़ाई की शुरुआत की। वह 25 जनवरी को माउंट किलिमंजारो के बेस कैंप तक पहुंच गए थे।
25 जनवरी की रात जब हिंदुस्तान के लोग सो रहे थे तब नीतीश रात के 11:30 बजे से माउंट किलिमंजारो को फतह करने के लिए निकल चुके थे। रात के समय ऊपर की चोटी पर करीब 120 से 150 की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। शरीर जमा देने वाला माइनस 20 डिग्री का तापमान भी था, लेकिन वह नीतीश का हौसला नहीं डिगा सकीं। नीतीश 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन सुबह 6:50 पर अफ्रीका के सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो (5895 मीटर) पर भारत का गौरव तिरंगा फहराया।
नीतीश ने बताया कि लक्ष्य को फतह करना उनके लिए बहुत ही जरूरी था, चढ़ाई करते समय बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ा। माइनस 20 डिग्री तापमान होने की वजह से उंगलियां पूरी तरह से जम गई थी, वह अभी भी पूर्ण रूप से काम नहीं कर रही हैं। युवा पर्वतारोही नीतीश सिंह अंतरराष्ट्रीय पहाड़ से समाज के तीसरे मानव जाति किन्नर समाज को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए संदेश दिया है। उसके साथ-साथ बाल मजदूरी को भी रोकने, स्वच्छ भारत, स्वच्छ गोरखपुर एवं फिट इंडिया, फिट गोरखपुर का भी संदेश दिया है।
1. 2016 में दिल्ली में 1 साल का प्रशिक्षण लिया।
2. 2018 में माउंट एवरेस्ट पर 17598 फिट बेस कैंप से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।
3. 2018 लेह लद्दाख स्थित माउंट स्टॉक कांगड़ी 6124 मीटर एवं सर्व शिक्षा अभियान, सब पढ़े सब बढ़े का संदेश दिया।
4. 2019 अरुणाचल प्रदेश स्थित मीराथांग ग्लेशियर 16600 फीट।
5. 2019 मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट क्लाइंबिंग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।
6. 2020 उत्तराखंड में स्थित पीनट चोटी 9000 फीट
7. 2020 माउंट रूद्र गैरा उत्तराखंड 19081 फिट।