फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौसम अपडेट: गोरखपुर में दिखा चक्रवाती तूफान ताउते का असर, दो दिनों तक ऐसे ही सुहाना बना रहेगा मौसम, देखें तस्वीरें

Wed, 19 May 2021 09:48 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 19 May 2021 09:48 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur weather change due to Cyclone toute weather will remain
गोरखपुर मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान ताउते के असर की वजह से गोरखपुर में भी मौसम का मिजाज बदल गया है। बुधवार की सुबह से ही मौसम सुहाना हो गया है। वहीं मंगलवार को भी मौसम सुहाना बना रहा। न सूरज के दर्शन हुए और न ही गर्मी महसूस हुई। अगले दो दिनों तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है। न सिर्फ मौसम सुहाना बना रहेगा बल्कि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। दरअसल शनिवार को अरब सागर में चक्रवाती तूफान सक्रिय हुआ था। सोमवार को गुजरात के पोरबंदर तट से टकराने के बाद चक्रवाती तूफान के बाहरी छोर का प्रत्यक्ष असर राजस्थान, पंजाब, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के ऊपर रहा। वहीं अप्रत्यक्ष रूप से इसके असर से मध्य प्रदेश के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इससे मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश होते हुए नेपाल, बिहार और झारखंड के ऊपरी हिस्सों तक मौसम प्रभावित हुआ। 
Gorakhpur weather change due to Cyclone toute weather will remain
गोरखपुर मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
मध्य प्रदेश के ऊपर बने कम दबाव क्षेत्र के कारण इसका असर सतना, मिर्जापुर, इलाहाबाद, बनारस, गोरखपुर होते हुए झारखंड में दिखा। इस कम दबाव के क्षेत्र की वजह से गोरखपुर के ऊपर बादल छा गए। पूरे दिन बादल छाए रहने की वजह से मौसम सुहाना बना रहा। 
Gorakhpur weather change due to Cyclone toute weather will remain
गोरखपुर मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि इस चक्रवाती तूफान की वजह से गोरखपुर के ऊपर 17 मई से ही हल्के बादल छाने शुरू हो गए थे। मंगलवार को भी इसका अच्छा खासा असर देखने को मिला जो 19 और 20 मई तक ऐसे ही बना रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur weather change due to Cyclone toute weather will remain
गोरखपुर मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
गरज के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है। गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में 10 से 15 मिलीमीटर बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
Gorakhpur weather change due to Cyclone toute weather will remain
गोरखपुर मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
15 जून को गोरखपुर में मानसून के दस्तक की संभावना
इस बार मानसून के 15 जून को गोरखपुर पहुंचने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गोरखपुर में सामान्य मानसून रहने के आसार हैं। गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडे का कहना है कि पिछले कई वर्षों से लगभग यही ट्रेंड बना हुआ है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed