उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में शनिवार यानी आज सुबह से हो रही बारिश से बीते एक सप्ताह से पड़ रही उसम भरी भीषण गर्मी से राहत मिली है। हालांकि शुक्रवार को भी जिले में हल्की बारिश हुई, लेकिन कुछ देर बाद ही उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक शुक्रवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की वायुमंडलीय परिस्थितियां तैयार हो गई थीं। इन परिस्थितियों के चलते बारिश का सिलसिला शनिवार से शुरू हो गया, जो अगले दो दिन तक रुक-रुक कर चलता रहेगा। इस बारिश के चलते गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों के तापमान और हीट इंडेक्स दोनों में गिरावट आई है।
गोरखपुर मौसम: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, लोगों को मिली उमस भरी गर्मी से राहत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप नगर आयुक्त अखिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि नाला खोलने के लिए 350 कर्मचारियों को लगाया गया। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के सामने नाला जाम होने से डीएम आवास की तरफ पानी भर रहा था, जिसे खुलवाया गया। वहीं इलाहीबाग, सूरजकुंड, बसियाडीह रेगुलेटर के पास नाले में काफी मात्रा में पॉलिथीन इकट्ठा हो गया था। उसे भी साफ कराया गया।
अगले चार दिन तक अलर्ट पर रहेगी नगर निगम की टीम
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि मौसम विभाग के बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए 18 से 21 जुलाई तक सभी रेगूलेटरों और जलभराव वाले क्षेत्रों में संबंधित अवर अभियंता निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएंगे। सभी संबंधित को जलभराव वाले क्षेत्रों में लगाए गए पंपों को अच्छी हालत में रखने के लिए निर्देशित किया गया। मुख्य अभियंता एवं अधिशासी अभियंता को मॉनिटरिंग का निर्देश दिया गया है।