{"_id":"60f90ed93cb160403534bcfc","slug":"gorakhpur-tourist-places-will-soon-appear-on-uttar-pradesh-tourism-map","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: उत्तर प्रदेश पर्यटन के नक्शे पर जल्द नजर आएगा गोरखपुर, अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों का बढ़ेगा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: उत्तर प्रदेश पर्यटन के नक्शे पर जल्द नजर आएगा गोरखपुर, अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों का बढ़ेगा आवागमन
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर में पर्यटन स्थल की तस्वीरें।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश पर्यटन के नक्शे पर गोरखपुर जल्द नजर आएगा। पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर जल्द ही गोरखपुर भी शोकेस होगा। शहर के ऐतिहासिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्थलों के चित्रों सहित जानकारी इस वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। प्रदेश के पर्यटन मानचित्र पर स्थान मिलने से ऐतिहासिक धरोहरों से पूर्ण इस शहर में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों का आवागमन बढ़ेगा।
अपने आप में नाथ संप्रदाय का प्रमुख श्रद्धास्थल गोरखनाथ मंदिर, सूफी संत हजरत रौशन अली शाह की मजार-इमामबाड़ा प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों को समेटे गोरखपुर को उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर जगह नहीं मिली है स्वतंत्रता संग्राम की यादें संजोए चौरी चौरा का थाना, डोम राजा का किला जैसे ऐतिहासिक स्थल, कुसुम्ही जंगल, जैसे पर्यावरण पर्यटन क्षेत्र, रामगढ़ ताल, चिलुआ ताल जैसे वाटर स्पोर्ट्स और जल पर्यटन जैसे स्थल इस जिले की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाते हैं। विश्व प्रसिद्ध गीता प्रेस, गीता वाटिका भी इसी शहर में हैं।
2 of 5
गोरखनाथ मंदिर।
- फोटो : अमर उजाला।
जिले में नाथ संप्रदाय के संस्थापक गुरु गोरक्षनाथ का भव्य मंदिर है। सूफी संत हजरत रौशन अली शाह की दरगाह है। विश्व प्रसिद्ध सोने-चांदी का ताजिया मियां साहब के इमाम बाड़े में है। सिर्फ गुरु गोरक्षनाथ मंदिर में लगने वाले मेले में प्रतिवर्ष एक लाख से अधिक देशी-विदेशी आस्थावान पहुंचते हैं।
3 of 5
राम प्रसाद बिस्मिल पार्क।
- फोटो : अमर उजाला।
नागरिकों में देश प्रेम की ज्वाला पैदा करने वाले स्वतंत्रता सेनानी अशफाक उल्ला खां, राम प्रसाद बिस्मिल के शहादत स्थल होने के बावजूद इस जिले को प्रदेश के पर्यटन मानचित्र पर उचित स्थान नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिराक गोरखपुरी की निशानी।
- फोटो : अमर उजाला।
फिराक गोरखपुरी और कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की कर्मस्थली होने की वजह से उनसे जुड़ी तमाम यादें हैं। क्रांतिकारी रामप्रसाद बिस्मिल से जुड़ी यादें और स्मारक है। इसके बावजूद पर्यटन विभाग की वेबसाइट में इन सबका जिक्र न होना आश्चर्य में डालता है
विज्ञापन
5 of 5
गोरखपुर पर्यटन स्थल।
- फोटो : अमर उजाला।
शहर के संभ्रांत नागरिकों, बौद्धिक समाज ने इस पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए जिले को पर्यटन मानचित्र पर उचित स्थान दिलाने की मांग की थी। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रवींद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले को प्रदेश के पर्यटन मानचित्र पर जल्द ही जगह मिलेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।