Gorakhpur News: गोरखपुर में ट्रेन के सामने दो बच्चों संग कूदकर जान देने से पहले पूजा (30) की आखिरी बार पति डब्लू और मां धनिता देवी से मोबाइल पर बात हुई थी। पति ने वीडियो कॉल करके भी मनाने की कोशिश भी की थी। लेकिन इसके बाद भी नाराज पूजा ने मोबाइल स्विच ऑफ कर अमन (8) और राधा (5) के साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी। सोमवार को डोहरिया बाजार की पूजा ने दो बच्चों अमन व राधा के साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दी थी।
सूचना पर हैदराबाद से पति डब्लू गोरखपुर घर आने के लिए निकला। डब्लू ने घटना के पहले पत्नी से हुई बातचीत को अमर उजाला से साझा किया। बातें करते वक्त वह फफक पड़ा। बोला मेरा तो सब कुछ उजड़ गया।
2 of 10
पूजा का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
'अब आप लोग मुझे कभी देख नहीं पाएंगे'
उसने बताया कि घटना वाले दिन शाम करीब चार बजे सास धनिता देवी की कॉल आई। उन्होंने पूछा कि इधर पूजा से बात हुई है। बोला कि दो दिन से नहीं हुई है। तब वह बोलीं कि वह किसी बात पर नाराज है, मुझसे बोली है कि अब आप लोग मुझे कभी देख नहीं पाएंगे। यह कहकर वह कहीं घर से निकल गई है। सास की बात सुनकर तत्काल पूजा के पास कॉल की।
3 of 10
गमगमीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
'अचानक उसने मोबाइल बंद कर लिया'
वह बहुत गुस्से में थी, मैंने समझाया कि जो जरूरत हो वह बताओ, कहो तो घर आ जा रहा हूं। इस पर पूजा बोली कि मत आइए, अब आने की जरूरत भी नहीं है। अब आप लोग मुझे और बच्चों को कभी नहीं देख पाएंगे। इतना सुनते ही मैंने वीडियो कॉल की। एक जगह काम कर रहा था, उसे मोबाइल से दिखाया भी लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हो रही थी। अचानक उसने मोबाइल बंद कर लिया। एक घंटे बाद पुलिस का फोन आया कि पत्नी और दोनों बच्चों की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई है।
4 of 10
मां और दो बच्चों की मौत के बाद मोहल्ले की गमगमीन महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
पूजा के नाम पर था बैंक खाता
डब्लू ने बताया कि आज तक अपना बैंक में खाता नहीं खुलवाया। पूजा के नाम पर बैंक में खाता था। हैदराबाद में रहकर जो भी कमाता था, वह पूजा के बैंक खाते में डाल देता था। महीने में कभी 15 हजार तक तो कई बार 20 हजार से अधिक खाते में जमा किया। सोमवार को मुझे एक नई जगह पर काम मिला था। काम के पहले ही दिन यह घटना हो गई। वापस आने के लिए रुपये भी नहीं थे। साथ रहने वाले साथियों ने अपने पास से मिलाकर रुपये दिए। ट्रेन से वापस आ रहा हूं।
5 of 10
गमगमीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
जिद्दी प्रवृति की थी पूजा
डब्लू ने बताया कि इतनी दूर आकर मेहनत मजदूरी कर रहा था कि पत्नी और बच्चों को कभी परेशानी का सामना न करना पड़े। लेकिन पत्नी मुझे समझ नहीं पाई। शुरू से ही जिद्दी प्रवृति की थी। बात-बात पर नाराज हो जाती थी। बीच में कुछ दिन के लिए वह अपनी गुलरिहा इलाके में मौसी के घर के पास किराए का कमरा लेकर रहने लगी थी। तब मैंने समझाकर घर पर बुलाया था।