Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: सुबह पिता से कराया मोबाइल रीचार्ज... दोपहर में इसलिए दी जान; आईएएस बनना चाहती थी अदिति; देखें तस्वीरें

Thu, 13 Feb 2025 11:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संत कबीर नगर
अमर उजाला नेटवर्क, संत कबीर नगर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 13 Feb 2025 11:17 AM IST
सार

Gorakhpur Suicide News: गोरखपुर में ज्वाइंट इंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई-मेन) में असफल होने पर इंटर की छात्रा अदिति मिश्रा (18) ने खुदकुशी कर ली। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे बेतियाहाता स्थित गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में छात्रा ने पंखे में फंदा लगाकर जान दे दी। कमरे में एक सुसाइड नोट मिला है

विज्ञापन
Gorakhpur Girl Student Suicide Aditi had her father recharge her mobile in morning She wanted to become an IAS
gorakhpur suicide - फोटो : अमर उजाला
JEE Student Suicide In Gorakhpur: संत कबीर नगर जिले के मेंहदावल के मिश्रौलिया निवासी अजयनाथ मिश्र की पुत्री अदिति का शव गोरखपुर के निजी हॉस्टल में फंदे से लटकता मिलने से हर कोई स्तब्ध है। बुधवार की सुबह ही उसने अपने पिता से अपना मोबाइल रिचार्ज करवाया था। बचपन से ही मेधावी अदिति का लक्ष्य आईआईटी करके आईएएस बनना था। इस दिशा में वह प्रयत्नशील भी थी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। 


अदिति के पिता अजयनाथ मिश्र शिक्षा क्षेत्र मेंहदावल में प्राथमिक स्कूल धौरापार में प्रधानाध्यापक हैं। अदिति उनकी दो बेटियों में बड़ी थी। हाईस्कूल की परीक्षा उसने प्रेमा एजुकेशनल एकेडमी से अच्छे अंकों से उत्तीर्ण की थी। 
Trending Videos
Gorakhpur Girl Student Suicide Aditi had her father recharge her mobile in morning She wanted to become an IAS
विलाप करतीं मां और अन्य - फोटो : अमर उजाला
मन मुताबिक नंबर नहीं आने से वह परेशान थी अदिति
उसकी प्रतिभा को देखकर ही उसके पिता ने उसको 10वीं की परीक्षा पास करने के बाद ही आईआईटी की तैयारी करने के लिए गोरखपुर के एक निजी कोचिंग संस्थान में भेज दिया था। अदिति जेईई मेंस की गोरखपुर में रह कर काफी समय से तैयारी कर रही थी और जेईई मेंस की परीक्षा भी दी थी। लेकिन मन मुताबिक नंबर नहीं आने से वह परेशान थी। अदिति का कोई भाई नहीं है। 
 
Gorakhpur Girl Student Suicide Aditi had her father recharge her mobile in morning She wanted to become an IAS
विलाप करतीं मां - फोटो : अमर उजाला
शुरू से ही वह पढ़ने में काफी होनहार थी। सोमवार को ही वह अपने घर मिश्रौलिया से गोरखपुर गई थी। मंगलवार को आए परीक्षा परिणाम में नंबर कम होने कारण कुछ परेशान थी। बुधवार की सुबह अपने पिता के नंबर पर मोबाइल में रिचार्ज करने के लिए फोन किया था। पिता अजयनाथ ने मोबाइल का रिचार्ज करते हुए परीक्षा को लेकर चिंता न करने को लेकर आश्वस्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur Girl Student Suicide Aditi had her father recharge her mobile in morning She wanted to become an IAS
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
होनहार बिटिया की मौत से गांव के लोग भी दुखी 
अदिति के माता-पिता घटना के बाद से सदमे में हैं। घटना की जानकारी पाते ही वह अपने मित्रों व स्वजनों के साथ गोरखपुर पहुंच गए। उनके रोने बिलखने से हर किसी की आंखें नम हो गई। मेंहदावल क्षेत्र में हर कोई इस घटना के कारण आहत है। 

 
विज्ञापन
Gorakhpur Girl Student Suicide Aditi had her father recharge her mobile in morning She wanted to become an IAS
जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
होनहार बेटी ने यह कदम क्यों उठाया इसको लेकर सभी चर्चाओं में व्यस्त थे। घर पर सन्नाटा पसरा हुआ था और पूरे मोहल्ले में मातम पसरा दिखा। गांव के लोग भी होनहार बिटिया की मौत से दुखी हैं। घटना की जानकारी होते ही दरवाजे पर पड़ोसी और उनके रिश्तेदारों की भीड़ जुटने लगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed