फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखें कितना भव्य बनेगा गोरखपुर का सैनिक स्कूल, युवाओं में भरेगा राष्ट्रभक्ति का भाव

Tue, 23 Feb 2021 11:23 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 23 Feb 2021 11:23 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Sainik School special story after UP Budget 2021
ऐसा होगा गोरखपुर सैनिक स्कूल। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में खाद कारखाने के पास 50 एकड़ में सैनिक स्कूल बनाया जाएगा। इसकी स्थापना और प्रदेश के मैनपुरी, झांसी व अमेठी के सैनिक स्कूलों के अधूरे काम पूरे कराने के लिए बजट में 90 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इससे जिले में सैनिक स्कूल की तैयारियों में तेजी आएगी। स्कूल के लिए पहले 199 करोड़ की डीपीआर तैयार की गई थी जिसमें अब संशोधन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिले में सैनिक स्कूल की स्थापना का काम तेजी से चल रहा है। आगे की स्लाइड्स में देखें कैसा होगा स्कूल...


 

Gorakhpur Sainik School special story after UP Budget 2021
ऐसा होगा गोरखपुर सैनिक स्कूल। - फोटो : अमर उजाला।

खाद कारखाने के पास 50 एकड़ में गोरखपुर सैनिक स्कूल बनाया जाना है। इसके लिए डीपीआर तैयार करने का काम अंतिम चरण में है। 30 जनवरी को मुख्यमंत्री ने लखनऊ में स्कूल का पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन देखा।

Gorakhpur Sainik School special story after UP Budget 2021
ऐसा होगा गोरखपुर सैनिक स्कूल। - फोटो : अमर उजाला।

इस दौरान उन्होंने ले-आउट में थोड़ा परिवर्तन करने के साथ ही, जल्द डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया था। उन्होंने कहा था कि स्कूल का परिसर ऐसा हो, जिससे युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत हो। विद्यालय के छात्रावासों के नाम भारत के गौरवशाली इतिहास के नायकों पर रखे जाएं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur Sainik School special story after UP Budget 2021
ऐसा होगा गोरखपुर सैनिक स्कूल। - फोटो : अमर उजाला।

विश्व की श्रेष्ठतम सेना के शूरवीरों के नाम पर भी परिसर में अलग-अलग स्थलों का नामकरण किया जाए। इसके बाद से प्रस्तावित सैनिक स्कूल के एकेडमिक ब्लाक का नाम महाराणा प्रताप के नाम पर रखने की तैयारी है।

 

विज्ञापन
Gorakhpur Sainik School special story after UP Budget 2021
ऐसा होगा गोरखपुर सैनिक स्कूल। - फोटो : अमर उजाला।
वहीं छात्रावासों के नाम सुखदेव छात्रावास, राजगुरु छात्रावास, भगत सिंह छात्रावास रखे जा सकते हैं। छात्राओं के लिए रानी लक्ष्मीबाई छात्रावास होगा। छत्रपति शिवाजी ऑडिटोरियम, महाराजा रंजीत सिंह बहुउद्देशीय हॉल और मेस भवन का नाम लाला लाजपत राय भोजन कक्ष प्रस्तावित है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed