{"_id":"5e2e92e08ebc3e77ba2eae06","slug":"gorakhpur-real-time-update-gorakhpur-latest-news-update-date-27-january-2020","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी का जनता दरबार, धूप खिलने से राहत, देखें दिनभर की हलचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी का जनता दरबार, धूप खिलने से राहत, देखें दिनभर की हलचल
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Mon, 27 Jan 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गोरखपुर और आसपास के जिलों में 27 जनवरी को कई कार्यक्रमों की पहली झलक इस कॉलम में उपलब्ध है। देखें दिनभर की हलचल।
कोहरे से सुबह की शुरुआत, धूप खिलने से राहत
गोरखपुर में धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। सुबह सड़कों पर बेहद कोहरा पसरा था। वाहन चालकों को बहुत दिक्कत हो रही थी। गोरखपुर के अलावा यहां के आसपास के जिलों में कोहरे का कहर जारी है। हालांकि धूप निकलने के बाद लोग अपने दिनचर्या में जुड़ने लगे हैं।
मुख्यमंत्री योगी ने जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं
सोमवार को मुख्यमंत्री का जनता दरबार गोरखनाथ मंदिर स्थित हिंदू सेवाश्रम में लगाया गया। ठंड के बावजूद सैकड़ों लोग अपनी फरियाद लेकर मंदिर पहुंचे थे। उसमें महिलाएं पुरुष सभी थे। मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों से कहा कि पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए। हर समस्या का समाधान न्योचित तरीके से हो।
बस्ती: टेरर फंडिंग मामले में अशरफ गैंग के 3 साथी गिरफ्तार
टेरर फंडिंग मामले में वांछित चल रहे हामिद अशरफ के तीन साथियों को आरपीएफ ने मऊ में गिरफ्तार कर लिया है। आरपीएफ, सीआईबी व बस्ती पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में तीनों पकड़े गए।
नगर निगम कार्यकारिणी में संख्या बल के आधार पर देखा जाए तो इस बार भी भारतीय जनता पार्टी का ही उपसभापति चुना जाना तय था। ऐसे में सोमवार को हाथ उठाकर चुनाव कराया गया और भाजपा के अजय राय को अगला उप सभापति चुना गया।
निर्मल गंगा जागरूकता अभियान के अंतर्गत प्रतियोगिता आयोजित
4 of 8
विशेष शिविर में सोमवार को नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत पोस्टर प्रतियोगिता
- फोटो : amar ujala
सेंट एंड्रयूज कॉलेज में निर्मल गंगा जागरूकता अभियान के अंतर्गत पोस्टर पेंटिंग एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता में क्रमश: सीमा यादव, काजल प्रजापति और नीलाक्षी पांडेय ने स्लोगन प्रतियोगिता में जरिन फातिमा, तनिष्का सिंह और ऐमन खान, वाद विवाद प्रतियोगिता में दीपांशा विलियमस आंचन बरनवाल और शिवानी अग्रवाल ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. अश्विनी कुमार मिश्रा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान डॉ. जेके पांडेय, डॉ. सुनीता पाटर, डॉ. पूजा आनंद, डॉ. दीपक सिंह, डॉ. जेपी यादव, डॉ. शोएब अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
5 of 8
Gorakhpur news
- फोटो : amar ujala
कुलपति के बाद एबीवीपी पदाधिकारियों के भाषण पर भड़के छात्र
गोरखपुर विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर कुलपति के भाषण के बाद एबीवीपी के दो पदाधिकारियों को बुलाकर मंच से भाषण दिलाने का मामला गरमा गया है। सोमवार को छात्रों ने विश्वविद्यालय गेट पर धरना दिया और कुलपति को ज्ञापन सौंपते हुए अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. रविशंकर सिंह को बर्खास्त करने की मांग की।
विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन पर 26 जनवरी को झंडा फहराने के बाद कुलपति ने शिक्षकों और कर्मचारियों को संबोधित किया। इसके बाद अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. रविशंकर ने एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महामंत्री को मंच से भाषण देने के लिए आमंत्रित कर दिया। छात्रों का आरोप है कि यह विश्वविद्यालय की गरिमा को धूमिल करने का कार्य किया गया है।
कुलपति के प्रोटोकाल को खंडित किया गया है। एबीवीपी के पदाधिकारियों ने भी राष्ट्रीय पर्व का अपमान करते हुए जाति, धर्म के खिलाफ गैर संवैधानिक भाषण दिया। इसे देखकर कई शिक्षक और कर्मचारी प्रशासनिक भवन परिसर से बाहर चले गए। मंच से सावरकर की बड़ाई की गई। प्रो. रविशंकर सिंह ने चाटुकारिता की हदें पार कर दी हैं।
विरोध करने वालों में सपा छात्रसभा के पूर्व प्रदेश सचिव शिवशंकर गोंड, एनएसयूआई के योगेश प्रताप सिंह, अंशुमान पाठक, अनूप यादव, ईश्वर, भास्कर चौधरी, पवन कुमार, सतीश चंद्र सिंघम, राहुल यादव, दीपक निषाद, पुष्कर गोंड़, दुर्गेश कश्यप, सतीश प्रजापति, प्रमोद यादव, शुभम गोंड आदि मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।