{"_id":"5fb8d39c8ebc3e9bd646f5b0","slug":"gorakhpur-mp-ravi-kishan-says-air-center-will-not-be-closed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर आकाशवाणी पर छाए संकट के बादल, सांसद रवि किशन ने कहा- 'बंद नहीं होगा केंद्र'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर आकाशवाणी पर छाए संकट के बादल, सांसद रवि किशन ने कहा- 'बंद नहीं होगा केंद्र'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गोरखपुर आकाशवाणी बंद होने की अफवाह के बीच शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद रवि किशन ने शुक्रवार को प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और स्थानीय प्रबंधन से बात की है। सांसद का कहना है कि आकाशवाणी केंद्र बंद नहीं होगा। 40 वर्ष पुराना ट्रांसमीटर बदला जा रहा है।
2 of 5
सदर सांसद रवि किशन।(file)
- फोटो : अमर उजाला।
उन्होंने कहा कि इसके संचालन पर बहुत खर्च आ रहा था। जल्द ही नए ट्रांसमीटर लगाए जाएंगे। आकाशवाणी अब नए रूप में सामने आएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब गोरखपुर के साथ ही देवरिया व महराजगंज में भी आकाशवाणी का एफएम शुरू होगा।
3 of 5
सांसद रवि किशन। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
सांसद ने कहा कि जो कार्यक्रम आकाशवाणी पर प्रसारित होते थे, वही एफएम पर प्रसारित होंगे। स्थानीय कलाकारों के हिसाब से भी कार्यक्रम बनाए जाएंगे। इससे रोजगार की संभावना बढ़ेगी। आकाशवाणी केंद्र का दायरा भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गोरखपुर आकाशवाणी। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
इसके अलावा भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (भाई) के सदस्यों ने कहा कि आकाशवाणी गोरखपुर को बचाने के लिए पुरजोर कोशिश करेंगे। इस संबंध में मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें स्थितियों के बारे में अवगत कराएंगे। आकाशवाणी से होने वाले लाभों और इसके बंद होने पर असर के बारे में विमर्श किया जाएगा।
वहीं एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार को आर्य नगर में हुई। बैठक में कलाकारों ने आकाशवाणी को बचाने के लिए हर संभव कोशिश करने का संकल्प लिया। बैठक में संगीत नाटक अकादमी के सदस्य लोक गायक राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि आकाशवाणी केंद्र का बंद होना कलाकारों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण होगा। इस संबंध में कलाकारों के शिष्टमंडल के साथ वह जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। इस बारे में सदर सांसद रवि किशन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सूचना भेज दी गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।