{"_id":"5fb895608ebc3e9bd50630c7","slug":"chhath-puja-2020-monitoring-ghat-by-drone-camera-in-gorakhpur-latest-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chhath Puja 2020: ड्रोन से हुई छठ घाटों की निगरानी, सुरक्षा में तैनात रहे तीन हजार पुलिस व पीएसी के जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhath Puja 2020: ड्रोन से हुई छठ घाटों की निगरानी, सुरक्षा में तैनात रहे तीन हजार पुलिस व पीएसी के जवान
Sat, 21 Nov 2020 10:01 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 21 Nov 2020 10:01 AM IST
विज्ञापन
chhath puja 2020
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छठ पर्व पर सुरक्षा के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के घाटों व भीड़भाड़ वाले इलाकों में ड्रोन की मदद से निगरानी की जाती रही। डीआईजी राजेश डी मोदक ने भी घाटों का निरीक्षण किया। वहीं एसएसपी जोगेंद्र कुमार भी गोरखनाथ मंदिर स्थित घाट पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
chhath puja 2020
- फोटो : अमर उजाला।
साथ ही एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ, एसपी नार्थ अरविंद पांडेय, एसपी साउथ विपुल श्रीवास्तव समेत सभी सीओ व थानेदार अपने अपने इलाकों के घाटों तथा भीड़भाड़ वाले बाजार में भ्रमण करते रहे। आपात स्थिति से निपटने के लिए घाटों, तालाबों पर एनडीआरएफ और एसडीआरफ की टीम भी तैनात रही। सुरक्षा में बड़ी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवान मौजूद रहे। घाटों की तरफ जाने वाले रास्तों पर भी पुलिस की तैनाती रही। घाटों पर महिला पुलिसकर्मी तैनात रहीं। वहीं सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात रहे।
chhath puja 2020
- फोटो : अमर उजाला।
शहर क्षेत्र में चिह्नित 14 प्रमुख घाटों राजघाट के राप्ती तट, सूर्यकुंड मानसरोवर, गोरखनाथ मंदिर स्थित घाट, मोहद्दीपुर रामगढ़ताल घाट, महादेव झारखंडी मंदिर परिसर में बने अस्थायी घाट, खोराबार पोखरा, खोराबार के बानपोखर मंदिर पोखरा, भैरोपुर पोखरा आदि तमाम घाटों पर पुलिस तैनात रही। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के भी नदियों के अलावा करीब-करीब सभी तालाबों, पोखरों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठ पूजा करने पहुंचते हैं। जिसे देखते हुए हर जगह पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
chhath puja 2020
- फोटो : अमर उजाला।
एसएसपी ने बताया कि सुरक्षा में तीन हजार से अधिक पुलिस व पीएसी के जवान तैनात रहे। इसमें प्रशिक्षु सिपाही भी शामिल रहे। पुलिस ने लोगों से कोरोना प्रोटोकाल का भी सख्ती से पालन कराया।
विज्ञापन
chhath puja 2020
- फोटो : अमर उजाला।
एसपी ट्रैफिक भी रहे मुस्तैद, बिना मास्क के निकल रहे लोगों से वसूला जुर्माना
छठ व यातायात माह को देखते हुए एसपी ट्रैफिक आशुतोष शुक्ला भी अपने मातहतों के साथ पूरे दिन मुस्तैद रहे। शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों व घाटों, चौराहों पर उन्होंने बिना मास्क के वाहनों से निकल रहे लोगों से जुर्माना वसूला। चेकिंग अभियान चलाकर उन्होंने बिना मास्क के गाड़ी चला रहे लोगों को रोका और उनका चालान काटा। एसपी ट्रैफिक ने लोगों से अपील की कि जीवन अनमोल है, इसे सुरक्षित रखें।
छठ व यातायात माह को देखते हुए एसपी ट्रैफिक आशुतोष शुक्ला भी अपने मातहतों के साथ पूरे दिन मुस्तैद रहे। शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों व घाटों, चौराहों पर उन्होंने बिना मास्क के वाहनों से निकल रहे लोगों से जुर्माना वसूला। चेकिंग अभियान चलाकर उन्होंने बिना मास्क के गाड़ी चला रहे लोगों को रोका और उनका चालान काटा। एसपी ट्रैफिक ने लोगों से अपील की कि जीवन अनमोल है, इसे सुरक्षित रखें।