फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Allegations of extortion for group enrollment; outgoing village head and 'Samuh Sakhi' at loggerheads.

Gorakhpur News: समूह में जोड़ने के नाम पर वसूली का आरोप, निवर्तमान प्रधान और समूह सखी आमने-सामने

Tue, 25 Aug 2026 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 25 Aug 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Allegations of extortion for group enrollment; outgoing village head and 'Samuh Sakhi' at loggerheads.
गीडा/पिपरौली (गोरखपुर)। पिपरौली ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत पेवनपुर में स्वयं सहायता समूह से महिलाओं को जोड़ने के नाम पर धन वसूली के आरोप को लेकर समूह सखी और निवर्तमान ग्राम प्रधान आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि ब्लॉक स्थित राष्ट्रीय आजीविका मिशन कार्यालय में ही कहासुनी के बाद मारपीट की नौबत आ गई। दोनों पक्षों ने गीडा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

समूह सखी सुमन सिंह के पति जय सिंह विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि समूह के कार्यों को लेकर ग्राम प्रधान राजू ब्लॉक कार्यालय में उनकी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार कर रहे थे। विरोध करने पर प्रधान ने कुर्सी उठाकर उन पर हमला कर दिया। उनका दावा है कि घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। वहीं निवर्तमान ग्राम प्रधान राजू ने आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि समूह सखी के पति ने उनके साथ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हुआ।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत गांवों में महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने के लिए इन दिनों फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। यह काम समूह सखी के माध्यम से कराया जा रहा है। ग्राम प्रधान का आरोप है कि समूह सखी महिलाओं से फॉर्म भरने के नाम पर 50 से 100 रुपये तक ले रही हैं। समूह सखी ने इस आरोप से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
कोट
सूचना मिलने पर कार्यालय पहुंचे थे लेकिन तब तक दोनों पक्ष गीडा थाने जा चुके थे। दोनों पक्षों को कार्यालय बुलाकर समझौता कराने का प्रयास किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद ही विवाद की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

- संजय दूबे, एडीओ ग्राम्य विकास
--
राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने का काम किया जा रहा है। यह प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है। यदि किसी के द्वारा धन लिए जाने की शिकायत मिलती है तो जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

-सत्यकाम तोमर, पिपरौली बीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed