फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर महोत्सव की जगह बदली पर नहीं बदला उत्साह, तस्वीरों में देखें लोगों का रोमांच और जुनून

Tue, 12 Jan 2021 08:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 12 Jan 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur mahotsav 2021 latest photo and program
गोरखपुर महोत्सव। - फोटो : अमर उजाला।

कोविड-19 की वजह से इस बार गोरखपुर महोत्सव में दो बड़े बदलाव हुए। तीन दिन की जगह महोत्सव को दो दिन करना पड़ा तो वहीं कार्यक्रम स्थल गोरखपुर यूनिवर्सिटी से बदलकर रामगढ़ताल किनारे चंपा देवी पार्क और महंत दिग्विजयनाथ पार्क किया गया। मगर महोत्सव का उत्साह, रोमांच और जुनून पहले की ही तरह बरकरार दिखाई पड़ा। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...



 

Gorakhpur mahotsav 2021 latest photo and program
गोरखपुर महोत्सव। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में अचानक बढ़ी ठंड ने लोगों का जुनून कम नहीं कर सकी। मंच से स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों ने खूब समां बाधा। कुल मिलाकर कला और अदा के अद्भुतसंगम के बीच गोरखपुर महोत्सव का आगाज शानदार अंदाज में हुआ।

Gorakhpur mahotsav 2021 latest photo and program
गोरखपुर महोत्सव। - फोटो : अमर उजाला।

दो दिवसीय महोत्सव के मंच पर दिन का पहर फरूआही नृत्य के नाम रहा तो शाम से रात के सफर में राष्ट्रीय स्तर के स्थानीय कलाकारों की ओर से सबरंग, उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की तरफ से बधाई नौरता नृत्य, गोरखपुर सांसद रविकिशन शुक्ला के लोकप्रिय आवाज में कविता पाठ के नाम रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur mahotsav 2021 latest photo and program
गोरखपुर महोत्सव। - फोटो : अमर उजाला।

शाम को ही लखनऊ की रंजना रंजू की ओर से गायन का भी साथ मिला। मंच पर दिन भर चली प्रस्तुतियों में पूर्वांचल ही नहीं बल्कि यूपी समेत कई अन्य प्रदेशों की भी संस्कृति की झलक दिखाई पड़ने के साथ ही अमन-एकता का संदेश भी मिला। बुधवार को महोत्सव का समापन होगा जिसके मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहेंगे। वहीं विभिन्न विभागों की तरफ से लगाए गए स्टॉल, कृषि एवं विज्ञान प्रदर्शनी, उद्योग एवं व्यापार के विकास पर मंथन के लिए हुए सेमिनार के साथ ही महोत्सव स्थल पर बने फूड जोन पर भी बड़ी संख्या में लोग जमे रहे।

विज्ञापन
Gorakhpur mahotsav 2021 latest photo and program
गोरखपुर महोत्सव। - फोटो : अमर उजाला।

मंच से प्रशासनिक अमले की खूब हुई तारीफ
बहुत कम समय में गोरखपुर महोत्सव की भव्य तैयारियों को पूरा करने के लिए आयोजन समिति के अध्यक्ष कमिश्नर जयंत नार्लिकर, डीएम के. विजयेंद्र पांडियन समेत प्रशासन व पुलिस के साथ ही पर्यटन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की भी मंच से खूब तारीफ हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed