{"_id":"5e6c5f958ebc3ea4a640851c","slug":"gorakhpur-latest-news-gorakhpur-real-time-update-news-14-march-latest-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में कोरोना को लेकर कई जगहों पर हुई बैठक, श्रीमद्भागवत कथा का चौथा दिन, देखें दिनभर की हलचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में कोरोना को लेकर कई जगहों पर हुई बैठक, श्रीमद्भागवत कथा का चौथा दिन, देखें दिनभर की हलचल
Sat, 14 Mar 2020 08:22 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 14 Mar 2020 08:22 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
हनुमान प्रसाद पोद्दार की 49 वीं तिरोधान तिथि पर गीता वाटिका में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के चौथे दिन शनिवार को कथाव्यास श्रीराधाकृष्ण ने कहा कि बहुत अधिक भौतिक सुविधाएं हमारे विवेक का हरण कर लेती हैं। हमारे घर की एक-एक दीवार से आध्यात्मिक उत्सव झलकना चाहिए। हमें अपने घर को आधुनिक बनाने के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं पारंपरिक भी बनाना चाहिए। ठाकुर जी के चरणों में सिर झुकाने वाले को नरक नहीं जाना पड़ता।
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
कलेक्ट्रेट स्थित एन आई सी बिल्डिंग में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की जा रही है। इसमें कमिश्नर जयंत नार्लीकर, डीएम के विजयेंद्र पांडियन, एसएसपी डॉ सुनील गुप्ता व अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित हैं।
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
सत्यम लान में गोरखपुर डिवीजन इंश्योरेंस एम्पलाइज यूनियन के 25 महाधिवेशन के. वेणुगोपाल, राजीव निगम, राकेश कन्नोजिया, वाईपी राय,पीके शर्मा, ओपी सिंह, सुखारी राम।
विज्ञापन
विज्ञापन
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
ताल सुमेर सागर की किमती जमीन पर कब्जा जमाए बैठे लोगों के खिलाफ जिला प्रशासन ने शनिवार को अचानक बड़ी कार्रवाई की। तीन गोदामों समेत 10 से अधिक निर्माण को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई से करीब तीन एकड़ जमीन सुरक्षित कर ली गई। कब्जा हटाने का काम रविवार को भी जारी रहेगा। जिला प्रशासन के मुताबिक ताल की करीब 16-17 एकड़ जमीन पर तमाम लोगों ने कब्जा जमा रखा है। सभी को उखाड़ कर ताल की पूरी जमीन सुरक्षित की जाएगी।
ताल सुमेर सागर को धीरे-धीरे पाटकर जमीन कब्जा करने का खेल डेढ़ दशक से अधिक समय से चल रहा था। कई बार नगर निगम और जिला प्रशासन ने कार्रवाई करने की कोशिश की लेकिन विरोध और कुछ रसूखदाराें की दखल की वजह से टीम को हर बार खाली हाथ लौटना पड़ा। ताल का अतीत जांचने के बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम सदर ने पहले खामोशी से ताल से जुड़े अभिलेखों की जांच कराई।
बकौल ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिलेखागार से भी कई अभिलेख गायब कर दिए गए थे। करीब एक महीने तक कागजों पर कार्रवाई के बाद शनिवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में राजस्व टीम, भारी फोर्स के साथ अचानक ताल सुमेर सागर पहुंची और फिर एक-एक कर स्थाई और अस्थाई निर्माण ध्वस्त कराना शुरू कर दिया। शाम तक चली इस कार्रवाई के दौरान 10 से अधिक बाउंड्रीवाल, टिन शेड, गोदाम आदि ध्वस्त कराया गया।

भालोटिया मार्केट में कोरोना वायरस को लेकर दवा विक्रेता समिति की आयोजित बैठक में बोलते समिति के अध्यक्ष योगेंद्र नाथ दुबे व उपस्थित दवा विक्रेता।