फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विदेशियों के साथ भारत में नहीं आ सकता है कोरोना वायरस, देश की इस सीमा को किया गया सील

Sat, 14 Mar 2020 03:01 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 14 Mar 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
Alert regarding Coronavirus Nepal border seal one thousand foreign returned
Indo nepal border - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना वायरस की चुनौती से निपटने के लिए नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को नेपाल के रास्ते भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों को लौटा दिया गया। पिछले दो दिन में एक हजार से ज्यादा विदेशी लौटाए गए हैं। इस सिलसिले में शुक्रवार को कमिश्नर जयंत नार्लिकर, डीआईजी राजेश डी मोदक की मौजूदगी में बैठक भी हुई।

 
Alert regarding Coronavirus Nepal border seal one thousand foreign returned
indo-nepal border - फोटो : अमर उजाला
एसएसबी, पुलिस की अलग-अलग टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। बॉर्डर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉक्टरों की टीम लगाई गई है, जो आने वाले सभी भारतीयों और नेपाली नागरिकों की स्क्रीनिंग कर रहे हैं। भारत से नेपाल जाने वालों पर रोक नहीं है मगर नेपाल से भारत किसी भी विदेशी को नहीं आने दिया जा रहा है।
Alert regarding Coronavirus Nepal border seal one thousand foreign returned
indo-nepal border - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के मुताबिक कमिश्नर और डीआईजी ने शुक्रवार को एयरपोर्ट पर भी बैठक की। इसमें कोरोना वायरस से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ ही बताया गया कि केंद्र सरकार ने भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों का वीजा रद कर दिया है। इस कारण नेपाल सीमा को सील कर दिया गया है। नेपाल सीमा पर जो भी विदेशी आ रहे हैं, उन्हें वापस भेजा जा रहा है। रोजाना 500 से 700 विदेशी नागरिक नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Alert regarding Coronavirus Nepal border seal one thousand foreign returned
indo-nepal border - फोटो : अमर उजाला

हालांकि इन दिनों पर्यटकों की संख्या में गिरावट आई है। प्रशासनिक अफसरों के पास जो रिकार्ड है, उसके मुताबिक एक हजार विदेशी नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल होना चाहते थे जिन्हें सीमा पर ही रोक दिया गया। भारत से नेपाल जाने और नेपाली नागरिकाें के भारत में आने की संख्या भी काफी ज्यादा होती है। इन पर रोक तो नहीं है मगर इन्हें जांच के बाद ही सीमा में प्रवेश दिया जा रहा है। अब भारत की ओर से कोशिश शुरू कर दी गई है कि लोग इन दिनों नेपाल में आनाजाना कम कर दें। बहुत जरूरी होने पर ही बॉर्डर पार करें।

विज्ञापन
Alert regarding Coronavirus Nepal border seal one thousand foreign returned
Indo nepal border - फोटो : अमर उजाला।

पांच संदिग्ध को नेपाल में भर्ती कराया गया
भारत-नेपाल सीमा पर पांच कोरोना संदिग्ध विदेशी मिले हैं। थर्मल स्कैनर से जांच हुई तो सबको तेज बुखार मिला। इसके बाद ही विदेशियों को नेपाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही दूतावासों को जानकारी दे दी गई। भारतीय दूतावास को भी इसकी सूचना दी गई है।

पगडंडियों पर एसएसबी की नजर
भारत-नेपाल सीमा कई जगहों से खुली हुई है। पगडंडियों से भी पैदल आने जाने का रास्ता है। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के पुलिस महानिदेशक कुमार राजेश चंद्रा ने पत्र जारी कर निर्देश दिया कि इन पगडंडियों पर एसएसबी के जवान नजर रखें। अगर किसी को संदिग्ध पाएं तो उनका समुचित उपचार कराएं। कोरोना वायरस किसी भी दशा में आम आदमी के बीच ना पहुंचने पाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed