फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छात्रों ने रैली निकालकर किया जागरूक, शोभायात्रा में लगे बोल बम के जयकारे, देखें दिनभर की हलचल

Wed, 19 Feb 2020 09:38 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Wed, 19 Feb 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur latest news, gorakhpur latest update, gorakhpur real time update, 19 february latest news
देखें दिनभर की हलचल... - फोटो : अमर उजाला
दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने बुधवार को रैली निकाली। उन्होंने इसके जरिए स्वच्छता के प्रति जागरुक किया। रैली महाविद्यालय से होते हुए इंदिरा बाल बिहार, गणेश चौराहा, गोलघर काली मंदिर, टाउनहॉल, अलहदादपुर, बेतियाहाता, हनुमान मंदिर, दाउदपुर काली मंदिर, छात्र संघ भवन, विवि गेट होते हुए जिलाधिकारी आवास तक गई। इसके बाद स्वयंसेवकों ने पुष्प देकर लोगों को संकल्प दिलाया कि गंदगी बिल्कुल न फैलाएं।


इसके बाद महाविद्यालय में बौद्धिक कार्यक्रम हुए। प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह ने पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रुक्मिणी चौधरी ने किया। इस मौके पर रवींद्र कुमार, डॉ. चंडी प्रसाद पांडेय, डॉ. अनूप राय, डॉ. संजीत सिंह, डॉ. अनुपमा मिश्रा, डॉ. राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

देखें आज के रियल टाइम अपडेट...

गोरखपुर विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग में पुनश्चर्या पाठ्यक्रम का आयोजन

gorakhpur latest news, gorakhpur latest update, gorakhpur real time update, 19 february latest news
गोरखपुर विश्वविद्यालय में पुनश्चर्या पाठ्यक्रम का आयोजन। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग और यूजीसी एचआरडी सेंटर की ओर से पुनश्चर्या पाठ्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें चौथे दिन तीन अलग-अलग सत्रों में व्याख्यान हुआ। इसका विषय, ‘प्रीसेंट ट्रेंड्स इन सोशल साइंसेज पर्सपेक्टिव्स एंड मेथड्स’ रखा गया है। समाजशास्त्र विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. डीके सिंह ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के नियंत्रित इस्तेमाल से ही विश्व की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाया जा सकता है। बाजार की शक्तियों को नियंत्रित करके ही पर्यावरण को बचाया जा सकता है क्योंकि बाजार समाज की समस्याओं का निवारण नहीं कर सकता।

प्रथम सत्र में गोरखपुर विश्वविद्यालय इतिहास विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. हिमांशु चतुर्वेदी ने कहा कि किसी विचारधारा को समझने के लिए कालखंड का विशेष महत्व है। तृतीय सत्र में मनोविज्ञान विभाग की पूर्व अध्यक्ष प्रो. सुषमा पांडेय कहा कि क्रॉस कल्चरल पर्सपेक्टिव के माध्यम से सामाजिक विज्ञानों के समकालीन सैद्धांतिक परिप्रेक्ष्य को समझा जा सकता है। इसके माध्यम से कई संस्कृतियों का तुलनात्मक अध्ययन कर सकते हैं।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने किया मंत्रमुग्ध

gorakhpur latest news, gorakhpur latest update, gorakhpur real time update, 19 february latest news
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
दून पब्लिक स्कूल बिछिया का वार्षिक समारोह बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों की हर प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

मुख्य अतिथि एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तिगत विकास के विविध आयामों में बहुत कम समय में जिस तरह स्कूल ने अपना मुकाम बनाया है वो काबिले तारीफ है। इस दौरान शिक्षा से जुड़ी कई बारीकियों और तकनीकी पहलुओं को सिलसिलेवार ढंग से रखते हुए उपस्थित छात्र छात्राओं को टिप्स दिए। चेयरमैन पुरुषोत्तम दास ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय अपनी पूरी ऊर्जा के साथ कार्य कर रहा है। प्रशासक चंदप्रभा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक गिरधर दास, निदेशक प्रगति गुप्ता, शिखर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
gorakhpur latest news, gorakhpur latest update, gorakhpur real time update, 19 february latest news
स्कूल में आलमारी दी। - फोटो : अमर उजाला
इनरव्हील क्लब ने प्राइमरी स्कूल को दी आलमारी
इनरव्हील क्लब ऑफ गोरखपुर रैनबो की तरफ से सरैया बाजार स्थित प्राइमरी स्कूल में आलमारी दी गई। अध्यक्ष मनीषा सिंह ने कहा कि  बच्चे आलमारी में जरूरी किताबें, स्टेशनरी के सामान रख सकेंगे। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से आलमारी को लाइब्रेरी में रखने की गुजारिश की। इस दौरान सचिव डॉ. शाल्वि कुमार, सुगम सिंह, प्रधानाचार्य अनीता श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद थे।
 
विज्ञापन
gorakhpur latest news, gorakhpur latest update, gorakhpur real time update, 19 february latest news
शोभायात्रा में लगे बोल बम और जयमाता दी के जयकारे। - फोटो : अमर उजाला
शोभायात्रा में लगे बोल बम और जयमाता दी के जयकारे
अंधियारी बाग स्थित मानसरोवर मंदिर में रूद्र महायज्ञ और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के छठवें दिन मूर्तियों के नगर भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान शंकर, ब्रह्मा, गणेश, पार्वती, हनुमान, कार्तिकेय के साथ भव्य शोभायात्रा मानसरोवर मंदिर से निकाली गई। पूरी शोभायात्रा के दौरान बोल बम, जय माता दी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

शोभायात्रा मानसरोवर मंदिर से शुरू होकर झूलेलाल मंदिर होते हुए गोरखनाथ मंदिर के मुख्य गेट से मंदिर परिसर में प्रवेश की। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं-पुरुष झूमते हुए बैंड बाजे की धुन पर चल रहे थे। शोभा यात्रा को गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, योगी शांतिनाथ, सचिव द्वारिका तिवारी ने मंदिर की परिक्रमा कराई। इस मौके पर प्रमुख यजमान जवाहर लाल कसौधन, अरुण अग्रवाल, विष्णु अजीत सरिया, ओमप्रकाश करमचंदानी, रामानुज त्रिपाठी, बालक दास, महंत रवींद्र दास, पवन त्रिपाठी, मंटू यादव, शुभम मिश्र आदि उपस्थित रहे।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed