फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर में बदला मौसम का मिजाज, अचानक बढ़ी ठंड से लुढ़का पारा

Fri, 18 Dec 2020 10:48 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 18 Dec 2020 10:48 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur heavy cold and fog start with winds
gorakhpur cold - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में अचानक शुक्रवार को ठंड बढ़ गई। साइबेरिया से चली ठंड हवाओं ने मैदानों को ठंडा कर दिया है। शुक्रवार को इस सीजन का सबसे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

Gorakhpur heavy cold and fog start with winds
gorakhpur cold - फोटो : अमर उजाला।
यहां सामान्य न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री माना जाता है, वहीं शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री रहा। साथ ही 10 किलोमीटर से ज्यादा रफ्तार से पछुआ हवा चलने से दर्ज तापमान 7.4 डिग्री के मुकाबले मात्र 2.4 डिग्री महसूस किया गया।


 
Gorakhpur heavy cold and fog start with winds
ठंड में कुछ इस तरह दिखे लोग। - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडे का कहना है कि जब भी पछुआ हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर से ज्यादा होती है तो वास्तविक ठंडक 10 ठंडक की तुलना में 5 डिग्री कम होता है। आज पूरे दिन तापमान काफी कम रहने की भी संभावना है। यह भी संभव है कि शुक्रवार को इस सीजन का पहला 'कोल्ड डे' रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur heavy cold and fog start with winds
gorakhpur cold - फोटो : अमर उजाला।

कैलाश पांडेय ने बताया कि दिसंबर के बचे हुए दिनों के अलावा जनवरी में भी कोहरे से राहत मिलने की संभावना नहीं है। दिसंबर में जहां 12 से 13 दिन कोहरा होगा। इसमें 7 से 8 दिन घना कोहरा होगा। इसके अलावा जनवरी के महीने में 20 से 23 दिन तक कोहरा रहने की संभावना है। कुल मिलाकर अभी से लेकर जनवरी तक तकरीबन 30 से 32 दिन तक कोहरे वाले हो सकते हैं।

विज्ञापन
Gorakhpur heavy cold and fog start with winds
gorakhpur cold weather - फोटो : अमर उजाला।

वहीं मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 20 दिसंबर के बाद न सिर्फ शीत लहर चलेगी बल्कि लगातार कई दिन कोल्ड डे भी होगा। जम्मू-कश्मीर के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी शुरू हो गई है। इसका असर मैदान में भी दिखना शुरू हो गया है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed