Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: सॉरी मम्मी-पापा! 'मेरा समय खत्म... माता रानी ने मुझे 18 साल के लिए ही भेजा था'; नोट को पढ़कर हर कोई रोया

Thu, 13 Feb 2025 09:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 13 Feb 2025 09:47 AM IST
सार

गोरखपुर में ज्वाइंट इंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई-मेन) में असफल होने पर इंटर की छात्रा अदिति मिश्रा (18) ने खुदकुशी कर ली। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे बेतियाहाता स्थित गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में छात्रा ने पंखे में फंदा लगाकर जान दे दी। कमरे में एक सुसाइड नोट मिला है

विज्ञापन
Girl Student suicide in hostel after failing in JEE-Main in Gorakhpur Sorry mom and dad My time is over
gorakhpur suicide - फोटो : अमर उजाला
सॉरी मम्मी-पापा! मुझसे कुछ नहीं हो पाया, न तो अब हो पाएगा। आप लोग अच्छे हैं, हमेशा सपोर्ट किए, मुझसे हमेशा प्यार किया, लेकिन मेरा समय अब खत्म हो चुका है। ऐसा समझिए कि माता रानी ने बस 18 साल के लिए ही मुझे भेजा था। इतने साल मेरे लिए स्वर्ग था, मुझे आप लोगों के रूप में भगवान जो मिल गए थे। 


ये बातें अदिति मिश्रा ने एक पन्ने के सुसाइड नोट में लिखा है। इसे पढ़कर घरवालों के साथ ही हर कोई रोया। अदिति ने सुसाइड नोट में माता-पिता को संबोधित करते हुए लिखा है-आप लोग इतने अच्छे हैं, मैं आप लोगों को डिजर्व नहीं करती। आपकी एक भी उम्मीद पर खरी नहीं उतरी हूं। हमेशा आपके विश्वास को तोड़ा है। लेकिन अब आप लोग कृपया रोइएगा मत, यह मेरी आपसे लास्ट विश है, आप लोग हमेशा खुश रहिएगा। 
Trending Videos
Girl Student suicide in hostel after failing in JEE-Main in Gorakhpur Sorry mom and dad My time is over
छात्रा आदिति मिश्रा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
किसी एक के जाने से जिंदगी रुकती नहीं है...
आपके पास मेरी छोटी बहन तृप्ति है, वो आप लोगों के सारे सपने पूरे करेगी। मेरा सफर यहीं तक था, लेकिन आप लोगों को अभी बहुत कुछ देखना बाकी है। तृप्ति को सफल बनाना है। मैं बहुत प्यार करती हूं, वादा कीजिए कि आप हमेशा खुश रहेंगे। किसी एक के जाने से जिंदगी रुकती नहीं है। 
Girl Student suicide in hostel after failing in JEE-Main in Gorakhpur Sorry mom and dad My time is over
विलाप करता परिवार - फोटो : अमर उजाला
पापा आपसे, मां तुमसे, तृप्ति, अम्मा, बुआ, भैया, मातीरिया वाली चाची, छोटे बाबा, राजू चाचा, महिमा चाची, काव्या, अनमोल, उज्जवल, गुड़िया चाची, दीपू चाचा, उषा चाची, अनिल चाचा, तान्या, रिया, माही, सानू, श्रेया, संयोगिता चाची, दादी, सोनौरा वाले बाबा और अपने गांव व घर से बहुत प्यार करती हूं। बस अपने आप से प्यार नहीं कर पाई... आपकी रिमझिम। (अदिति को घर पर लोग प्यार से रिमझिम बुलाते थे।) 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Girl Student suicide in hostel after failing in JEE-Main in Gorakhpur Sorry mom and dad My time is over
जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कमरा नंबर 86 में रहती थी अदिति 
बेतियाहाता स्थित गर्ल्स हॉस्टल में अदिति कमरा नंबर 86 में रहती थी। हॉस्टल में कुल 12-13 कमरे हैं। इसमें 25 के करीब छात्राएं तैयारी कर रही हैं। वहां रहने वाली छात्राएं अदिति की मौत पर हतप्रभ थीं। एक दूसरे को पकड़ कर बार-बार रोने लग रही थीं। छात्राओं ने बताया-अदिति लोगों से ज्यादा मतलब नहीं रखती थी। वह हमेशा अपने में ही खोई रहती थी। वहीं उसके साथ कमरे में रहने वाली छात्रा ने बताया कि उससे भी वह कम ही बात करती थी। दो दिन पहले ही अदिति मेंहदावल स्थित घर से वापस आई थी। 
विज्ञापन
Girl Student suicide in hostel after failing in JEE-Main in Gorakhpur Sorry mom and dad My time is over
पुलिस से हाथ जोड़कर अनुरोध करते अदिति के पिता - फोटो : अमर उजाला
साहब ! बेटी का चीर-फाड़ न करवाइएगा 
पिता अजयनाथ मिश्रा बेटी के शव के सामने बैठकर रो रहे थे। अचानक पुलिस को देखकर वह खड़े हो गए। हाथ जोड़कर निवेदन करने लगे-साहब। बेटी का चीर-फाड़ मत करवाइएगा। बहुत प्यार से बेटी को पाला। कभी उसे कोई परेशानी नहीं होने दी। यह कहकर काफी देर तक वह पुलिस से पोस्टमार्टम नहीं कराने का निवेदन करते रहे। फिर थाना प्रभारी और रिश्तेदारों के समझाने पर वह पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed