फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर के इस 'खूंखार' डॉन के साथ वारदात करता था ये बदमाश, आज भी बरकरार है इसकी सरकारी नौकरी

Fri, 21 Aug 2020 10:13 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 21 Aug 2020 10:13 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur gangster shri prakash shukla friend Satyavrat rai special story
श्रीप्रकाश शुक्ला व सत्यव्रत राय।(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
90 के दशक में श्रीप्रकाश शुक्ला के नाम से यूपी बिहार के लोग थरथर कांपते थे। लोग इसे शार्प शूटर के नाम से जानते थे। 25-26 साल के इस डॉन से पुलिस के साथ अपराधी भी खौफ खाते थे। वहीं माफिया श्रीप्रकाश शुक्ला का साथी सत्यव्रत राय का रेलवे में सरकारी नौकरी आज भी बरकरार है। आगे की स्लाइड्स में पढ़िए सत्यव्रत राय के अपराध की दुनिया के बारे में...
Gorakhpur gangster shri prakash shukla friend Satyavrat rai special story
सत्यव्रत राय।(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर शहर के कैंट के रेलवे कॉलोनी निवासी सत्यव्रत राय माफिया श्री प्रकाश शुक्ला का करीबी रहा है। सत्यव्रत राय ने अपराध की शुरुआत श्रीप्रकाश शुक्ला के साथ ही की थी। कई मुकदमे में मुलजिम होने के बावजूद दोषी साबित न होने की वजह से उसको सरकारी नौकरी से आज भी बर्खास्त नहीं किया गया है।

इसे भी पढ़ें- गोरखपुर का वह डॉन, जिसने 25 साल की उम्र में सीएम को मारने की ली थी सुपारी

Gorakhpur gangster shri prakash shukla friend Satyavrat rai special story
सत्यव्रत राय।(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

बता दें कि सत्यव्रत के ऊपर 16 मुकदमें दर्ज हैं। सभी मुकदमें गंभीर धाराओं में हैं। सत्यव्रत के खिलाफ 2013 में खोराबार थाने में हत्या और आपराधिक साजिश का मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं जिले के टॉप-10 बदमाशों की सूची में भी उसका नाम शामिल है। लेकिन आज तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आज भी सत्यव्रत का नाम आते ही लोगों को श्रीप्रकाश शुक्ला की याद आ जाती है।

इसे भी पढ़ें- इस कुख्यात बदमाश ने बंदूक के बल पर बदल दी थी रेलवे की ठेकेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur gangster shri prakash shukla friend Satyavrat rai special story
सत्यव्रत राय व विनोद उपाध्याय।(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

बता दें कि माफिया सत्यव्रत राय का करीबी रहे विनोद उपाध्याय को 18 जुलाई 2020 को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया था। विनोद और सत्यव्रत राय काफी करीबी रह चुके हैं, लेकिन जमीन और रुपयों के लेनदेन को लेकर दोनों में विवाद हो गया था।

इसे भी पढ़ें- इस कांड के बाद चर्चा में आया था बदमाश विनोद उपाध्याय

विज्ञापन
Gorakhpur gangster shri prakash shukla friend Satyavrat rai special story
गोरखपुर जिले के टॉप-10 बदमाशों की सूची में शामिल बदमाश।(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

ये हैं टॉप-10 बदमाश
झंगहा थानाक्षेत्र के सुगहा निवासी राघवेंद्र यादव, बेलघाट के बहादुरपुर निवासी शैलेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मुन्नू, गुलरिहा के झुगिंया बाजार निवासी राकेश यादव, बांसगांव के धसका के राधेश्याम यादव उर्फ राधे यादव, कैंट के रेलवे कॉलोनी निवासी सत्यव्रत राय, खजनी के बसडीला निवासी सुभाष शर्मा, कैंट के बेतियाहाता के अजीत शाही, सहजनवां के मल्हीपुर पूर्व निवासी प्रदीप सिंह, शाहपुर के आदर्श नगर निवासी सुधीर सिंह और गोरखनाथ थानाक्षेत्र के धर्मशाला बाजार निवासी विनोद उपाध्याय।

इसे भी पढ़ें- दहशत में हैं गोरखपुर के टॉप-10 बदमाश

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed