फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घाघरा नदी पहुंची खतरे के निशान के करीब, दहशत में हैं लोग, बोले- दर्जनों घर नदी में समा जाएंगे

Wed, 08 Jul 2020 04:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 08 Jul 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Flood news: Ghaghra river near danger mark Administration warned and increased patrolling
gorakhpur river - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर मंडल में बहने वाली प्रमुख नदियों में से एक घाघरा नदी खतरे के निशान से महज 20 सेंटीमीटर ही नीचे रह गई है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक अयोध्या में घाघरा नदी मंगलवार की सुबह 92.340 मीटर पर बह रही थी शाम को इसका जलस्तर बढ़कर 92.530 पर पहुंच गया। इस नदी का खतरे का निशान 92.730 मीटर पर है।

Gorakhpur Flood news: Ghaghra river near danger mark Administration warned and increased patrolling
बड़हलगंज के पास सरयू नदी का जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला।

नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण के इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर ने सिंचाई विभाग समेत जिले के खजनी एवं गोला तहसील को अर्लट जारी किया है। आंकलन के मुताबिक अगले 24 से 48 घंटे के बीच यह नदी खतरे के निशान को पार कर जाएगी। इसे देखते हुए दोनों तहसीलों की सभी बाढ़ चौकियां सक्रिय कर दी गई हैं और बांधों पर पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

Gorakhpur Flood news: Ghaghra river near danger mark Administration warned and increased patrolling
राप्ती नदी बर्डघाट। - फोटो : अमर उजाला।

इस बीच बड़ी राहत की बात यह है कि मंडल में बहने वाली अन्य नदियों का जलस्तर अभी खतरे के निशान से न केवल काफी नीचे है बल्कि उनका जलस्तर घट भी रहा है। राप्ती नदी बर्डघाट में मंगलवार की सुबह 8:00 बजे 73.360 मीटर पर थी। शाम को घटकर 73.270 पर पहुंच गई। राप्ती नदी का खतरे का निशान 74.980 मीटर है। इसी तरह रोहिणी नदी त्रिमुहानी घाट पर सुबह 78.640 पर थी तो शाम को नीचे खिसक कर 78.470  मीटर पर आ गई। इसका खतरे का निशान 82.440 मीटर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur Flood news: Ghaghra river near danger mark Administration warned and increased patrolling
गोला बाजार के पास घाघरा नदी का जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला।

इस तरह से रोहिन नदी खतरे के निशान से दो मीटर से अधिक नीचे हैं। वहीं मंडल में बहने वाली प्रमुख नदियों में से एक गंडक भी नीचे की तरफ आ रही है। सोमवार का इसका जलस्तर बाल्मीकि नगर बैराज पर 106.760 जबकि मंगलवार को जलस्तर 106. 490 मीटर दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Gorakhpur Flood news: Ghaghra river near danger mark Administration warned and increased patrolling
सरयू नदी का जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला।

राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ा, कटान जारी
राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से कटान जारी है। क्षेत्र के ददरी गांव में कृषि योग्य भूमि कटनी शुरू हो गई है तो वहीं जगदीशपुर गांव में भी कटान से ग्रामीण चिंतित हैं। खेतों की मिट्टी दरकती देख गांव के लोगों की नींद उड़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कटान को रोकने का इंतजाम नहीं किया गया तो सैकड़ों एकड़ जमीन व दर्जनों घर नदी में समा जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed