उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में रविवार को एक पेड़ काटने के विवाद ने इतना भयावह रूप ले लिया कि दो लोगों की जान चली गई। जिले के ग्रामीण क्षेत्र के पोखरी गांव के दुबे टोला में सगे भाईयों में मारपीट के बाद एक पक्ष के रिश्तेदारों ने दूसरे भाई की पत्नी और बेटे को मौत के घाट उतार दिया। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कि किस तरह मां अपने बेटे की जिंदगी की भीख मांगती रही लेकिन हमलावरों ने दोनों की बेरहमी से हत्या कर दी...
2 of 6
मृत हेमलता की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
मां की ममता मौत के मुहाने पर भी छलक पड़ी। हमलावरों ने मां पर हमला किया तो बेटा हर्ष उन्हें बचाने के लिए दौड़ पड़ा। हमलावरों को यह बर्दाश्त नहीं हुआ। वे हेमलता को छोड़कर हर्ष को मारने लगे। यह देख हेमलता खुद का दर्द और मौत का डर भूल गई और हमलावरों के आगे गिड़गिड़ाने लगी-बेटे को छोड़ दो... मुझे मार डालो। इतना कहकर घायल हेमलता जमीन पर गिर पड़ीं।
3 of 6
घटनास्थल पर पहुंचकर पूछताछ करते एसएसपी जोगिंदर कुमार।
- फोटो : अमर उजाला।
उधर, हमले में घायल बेटा भी बगल में गिर गया। इसी बीच आसपास के ग्रामीण पहुंचे और दोनों को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि मां-बेटे की सांसें थम गईं। मां-बेटे का शव आसपास पड़ा देख हर कोई रो पड़ा।
4 of 6
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि चंद रुपये के महुआ के पेड़ के लिए शुरू हुए विवाद के बाद अरविंद अस्पताल और थाने चला गया था। मारपीट में पति के घायल होने से हेमलता पहले ही बदहवाश थीं कि इसी बीच आए हमलावर उनपर टूट पड़े। ग्रामीणों के मुताबिक, हेमलता ने हमलवारों को समझाने की कोशिश की, लेकिन हमलावर कुछ सुनने को तैयार नहीं थे। ऐसा लग रहा था कि उन पर खून सवार है। मां-बेटे की जान लेने के बाद वह मौके से फरार हो गए।
5 of 6
मृतकों की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
बच गई बेटियों की जान
अरविंद का छोटा बेटा उत्कर्ष सुबह हुई मारपीट में जख्मी हो गया था। दो बेटियां उस समय घर पर थीं, जब मां और बड़े भाई को पीटा जा रहा था। दोनों बहनें मां और भाई को बचाने के लिए गांव वालों को बुलाने गईं थीं। इस दौरान हमलावरों ने मां और भाई को मार डाला। गांव वाले आते इसके पहले ही हमलावर फरार हो गए थे।