फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: रात में विमला और उनकी मां संग आरोपी पीता था शराब...एक माह से चोरी की कर रहा था साजिश; डबल मर्डर में खुलासा

Sun, 07 Dec 2025 04:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 07 Dec 2025 04:23 PM IST
सार

गोरखपुर दोहरे हत्याकांड का आरोपी रात में विमला और उनकी मां संग शराब पीता था। आरोपी एक माह से चोरी की साजिश रच रहा था। वारदात के बाद अलमारी से नकदी, ब्रेसलेट और अंगूठी लेकर भाग गया था।

विज्ञापन
Gorakhpur Double Murder Case Accused Drank with Victims Planned Theft for One Month
मृतक मां-बेटी(बाएं) आरोपी( मध्य में) रोती बिलखती बहन सुशीला (दाएं) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर के शाहपुर के घोषीपुरवा निवासी विमला और उनकी मां शांति देवी, दोनों रजत को बेटे जैसा मानती थीं। रात में कई बार तीनों साथ बैठकर शराब पीते थे। इसी नजदीकी का फायदा उठाकर रजत घर के भीतर रखे रुपयों और गहनों पर नजर गड़ाए हुए था। 


चोरी की कई कोशिशों में नाकाम रहने के बाद उसने वारदात की रात हर हाल में काम पूरा करने का निश्चय कर लिया था। रजत ने पुलिस को बताया कि वह 23 नवंबर को रात 10 बजे रम की बोतल लेकर विमला के घर पहुंचा। शांति देवी बाहर के कमरे में लेटी थीं और उन्होंने उसे हमेशा की तरह बेटे की तरह बुलाया। 
Trending Videos
Gorakhpur Double Murder Case Accused Drank with Victims Planned Theft for One Month
मां और बहन की हत्या का खुलासा होने पर आरोपी का नाम सुनकर रोती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अंदर कमरे में विमला थीं, जिसने रजत की मां को फोन कर पराठे बनवाए। कुछ देर बाद विमला रजत के घर जाकर पराठा लेकर आईं। रजत ने पैग बनाए, लेकिन नशा विमला पर खास असर नहीं कर पाया। यहीं उसकी साजिश फेल होते नजर आई। वह शराब पिलाकर अचेत करना चाहता था।
Gorakhpur Double Murder Case Accused Drank with Victims Planned Theft for One Month
शांति और विमला का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद उसने वहीं पड़े हथौड़े को उठाया और विमला के सिर पर कई वार किए। विमला की चीखों के बीच वह तब तक वार करता रहा, जब तक वह शांत नहीं हो गईं। तभी बाहर से शांति देवी की आवाज आई क्या हुआ। रजत के मुताबिक उसे डर था कि पहचान खुल गई तो वह पकड़ा जाएगा। इसलिए उसने शांति देवी के सिर पर भी उसी हथौड़े से हमला कर उनकी हत्या कर दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur Double Murder Case Accused Drank with Victims Planned Theft for One Month
हत्याकांड का खुलासा करते एसपी सिटी अभिनव त्यागी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों को मारने के बाद वह अलमारी से नकदी व जेवर निकाल लिया। विमला के हाथ से ब्रेसलेट और अंगूठी भी उतार कर घर जाकर आराम से सो गया। हैरानी की बात यह है कि वारदात के बाद वह सामान्य बना रहा। दूसरे दिन मजे से घूमता रहा। मां-बेटी के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ। सबके सामने रोया भी, ताकि किसी को शक न हो। सुशीला जब लखनऊ से आईं, तब भी वह उनके साथ रहा।
विज्ञापन
Gorakhpur Double Murder Case Accused Drank with Victims Planned Theft for One Month
मां-बेटी की हत्या का खुलासा करते एसपी सिटी व गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी के पास से ये हुआ बरामद
16.94 ग्राम की सोने की चेन, करीब 18 ग्राम गला सोना, एक अंगूठी, मोबाइल, 50 हजार रुपये और एक हथौड़ा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed