कुशीनगर को छोड़कर पड़ोस के सभी जिलों में कोरोना संक्रमित मिलने से जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। यही वजह है कि संतकबीरनगर के बाद अब गोरखपुर जिले की चारों तरफ की सीमाएं सील कर दी गई हैं।
2 of 5
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
प्रशासन के निगरानी में मेडिकल इमरजेंसी छोड़ सिर्फ एंबुलेंस को ही प्रवेश मिलेगा। बार्डर के पास बने चेकपोस्ट पर तैनात पुलिस की निगरानी में एंबुलेंस या संबंधित व्यक्ति को अस्पताल तक लाया जाएगा। उसके बाद मरीज समेत सभी परिजनों का भी स्वास्थ्य परीक्षण होगा।
3 of 5
gorakhpur polic
- फोटो : अमर उजाला।
बस्ती-संतकबीरनगर के बाद अब देवरिया व सिद्धार्थनगर में दो-दो और महराजगंज में पूर्व के छह केस के बाद एक नया केस सामने आने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते अब देवरिया, कुशीगर और सिद्धार्थनगर बार्डर को भी पूरी तरह से सील कर दिया गया है।
4 of 5
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
किसी को भी बार्डर के पार जाने और आने की अनुमति नहीं है। जिला प्रशासन की तरफ से सरकारी कर्मचारियों के भी आवाजाही पर पहले ही रोक लगाई जा चुकी है।
5 of 5
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन का कहना है कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती है तब तक सीमा के अंदर किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। न ही किसी को बाहर जाने दिया जाएगा। गोरखपुर जिले की सीमाओं को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। जो भी अंदर प्रवेश करने की कोशिश करेगा उसे 14 दिनों के लिए क्वारंटीन सेंटर में रखा जाएगा।