फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर में कोरोना का कहर जारी: 24 घंटे में 13 संक्रमितों की मौत, 576 नए मिले मरीज

Sun, 18 Apr 2021 10:29 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 18 Apr 2021 10:29 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur coronavirus cases covid 19 pandemic in up news update 13 death 576 new corona positive got
कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लेते डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर जिले में शनिवार को एक बार फिर कोरोना मरीजों का आंकड़ा 500 के पार हो गया। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 576 नए केस मिले हैं। साथ ही 13 मरीजों की मौत भी हुई है। इनमें से पांच गोरखपुर के रहने वाले थे। अन्य सात देवरिया, सिवान, महाराष्ट्र, महराजगंज के निवासी हैं। हालांकि यह मौतें पोर्टल पर अपलोड नहीं हो सकी हैं। यही वजह है कि विभाग ने इन मौतों का आंकड़ा जारी नहीं किया है।



 

gorakhpur coronavirus cases covid 19 pandemic in up news update 13 death 576 new corona positive got
corona cases - फोटो : अमर उजाला

सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने बताया कि 576 केस मिलने के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 27963 हो गई है। इसमें से 22264 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमितों में अब तक 380 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 5321 हो गया है।

gorakhpur coronavirus cases covid 19 pandemic in up news update 13 death 576 new corona positive got
corona virus - फोटो : PTI
शहरी थाना क्षेत्र में 323 नए केस मिले हैं। जबकि ग्रामीण थाना क्षेत्र में कुल 236 संक्रमित मिले हैं। वहीं, 17 ऐसे मामले हैं, जो अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं। सीएमओ ने अपील की है कि लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
gorakhpur coronavirus cases covid 19 pandemic in up news update 13 death 576 new corona positive got
कोरोना टेस्ट - फोटो : PTI
बीआरडी में में मरने वाले पांच गोरखपुर के शामिल  
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पिछले 24 घंटे में 13 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। इनमें पांच गोरखपुर के रहने वाले थे। जिसमें बड़हलगंज का 54 वर्षीय व्यक्ति, बांसगांव का 32 वर्षीय युवक, राप्तीनगर की 55 वर्षीय महिला, बिछिया की 61 वर्षीय महिला और कुमायूंघाट की 56 वर्षीय महिला शामिल हैं। इनके अलावा देवरिया का 59 वर्षीय व्यक्ति, कुशीनगर का 56 वर्षीय व्यक्ति, बिहार के सिवान का 55 वर्षीय व्यक्ति, देवरिया का 41 वर्षीय व्यक्ति, कुशीनगर की 70 वर्षीय महिला, संतकबीरनगर का 67 वर्षीय बुजुर्ग, महाराष्ट्र का 50 वर्षीय व्यक्ति, महराजगंज का 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। सभी की मौत बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में हुई है।
विज्ञापन
gorakhpur coronavirus cases covid 19 pandemic in up news update 13 death 576 new corona positive got
बुजुर्ग को टीका लगाती स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर में कोविड टीकाकरण के बीच शनिवार को 25 बूथों पर वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान 1772 लोगों ने कोविड का टीका लगवाया। इनमें 1506 को पहली डोज, जबकि 266 को बूस्टर डोज लगाई गई। जिला अस्पताल में टीका लगवाने के लिए सुबह से ही लाइन लग गई थी। इसकी वजह से लोगों को थोड़ा परेशान भी होना पड़ा। जबकि अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन न होने की वजह से लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। जानकारी के मुताबिक बीआरडी मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, एम्स समेत सीएचसी, पीएचसी और निजी अस्पतालों को मिलाकर कुल केवल 25 बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर सुबह 10 बजे टीकाकरण शुरू हुआ। टीकाकरण के लिए लोग सुबह से ही लाइन में लग गए। जिला अस्पताल में सबसे अधिक भीड़ रही। वहीं, नगर निगम के संक्रमण अस्पताल में कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। टीका लगवाने के बाद लोग 30 मिनट तक निगरानी में रहे। इस बीच कई निजी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन खत्म होने के कारण लोगों को वापस लौटना पड़ा। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि वैक्सीनेशन का काम तेजी से चल रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed