{"_id":"67306dfa7c851e679201d9d5","slug":"gorakhpur-businessman-murder-revealed-accused-saif-had-slit-his-throat-after-seeing-a-thick-chain-2024-11-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कारोबारी का कत्ल: 'कर्जा और ब्लैकमेलिंग...' बार में पिलाई बीयर, फिर सैफ ने रेत दिया गला; चौंकाने वाली है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी का कत्ल: 'कर्जा और ब्लैकमेलिंग...' बार में पिलाई बीयर, फिर सैफ ने रेत दिया गला; चौंकाने वाली है वजह
Sun, 10 Nov 2024 02:02 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 10 Nov 2024 02:02 PM IST
सार
गोरखपुर में कारोबारी की हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी सैफ को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
Gorakhpur businessman murder
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के चिलुआताल इलाके में व्यापारी अनिल गुप्ता की हत्या का आरोपी गोरखनाथ इलाके के जटेपुर उत्तरी निवासी मो. सैफ पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया। शनिवार को भोर में वह नेपाल भागने की फिराक में था, तभी मानीराम के पास पुलिस टीम ने उसे घेर लिया। वह भागने के लिए फायर करने लगा।
Cloth merchant murder
- फोटो : अमर उजाला
कपड़ा व्यापारी की हुई थी हत्या
सैफ के पास से एक तमंचा और लूटी गई सोने की चेन, चाकू व वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद हुई है। हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए पुलिस लाइंस में एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर और एसपी उत्तरी जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पांच नवंबर को चिलुआताल इलाके के एकला नंबर एक के यादव टोला निवासी कपड़ा व्यापारी अनिल गुप्ता (35) की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। 100 सीसीटीवी कैमरे और 12 मोबाइल नंबरों की जांच पड़ताल के बाद मो. सैफ का नाम सामने आया। वारदात के बाद वह पत्नी और बेटे को दूसरी जगह शिफ्ट कर फरार हो गया था।

आरोपी सैफ
- फोटो : अमर उजाला
तीन एप से लिया था लोन, ब्लैकमेलिंग से बचने के लिए रची हत्या की साजिश
प्रेम विवाह कर पत्नी का शौक पूरा करने के लिए मोबाइल के जानकार मो. सैफ ने तीन अलग-अलग कंपनियों के लोन एप डाउनलोड कर काफी रुपये कर्ज लिए थे। इधर, ऑनलाइन लोन देने वाली कंपनी उसको जल्द रकम जमा करने के लिए धमकी देते थे। उसको ब्लैकमेल भी करना शुरू कर दिया था। उसके दोस्तों और रिश्तेदारों के पास भी उसकी अश्लील फोटो भेजी जा रही थी। मो. सैफ का कहना है कि मुझे लगा कि अनिल की चेन बेचकर वह अपना कर्जा चुकता कर देगा और ब्लैकमेलिंग से छुटकारा मिल जाएगा। इसलिए हत्या की साजिश रची।

हाथ से अंगूठी निकालने का प्रयास किया...
मो. सैफ ने बताया कि अनिल की हत्या करने के लिए तीन चाकू खरीदे थे। घटना वाले दिन ही दो चाकू जल्दबाजी में गिर गए थे। पांच नवंबर को बीयर पिलाने के नाम पर उसे कोतवाली इलाके में आर्य नगर स्थित एक बार में ले गया। वहां पर आठ बीयर की केन मंगाई गई थी। बार का पैसा भी अनिल ने ही अपने मोबाइल एप के जरिए दिया। फिर रात के समय सड़क पर सन्नाटा होने तक उसे झूठ बोलकर बाइक पर बैठाकर इधर-उधर घुमाता रहा। एक बजे उसके घर की गली में ले जाकर चाकू से गला रेतकर गले से मोटी चेन खींचकर उसे नाले में धकेल कर भाग गया। थोड़ी देर बाद घटना स्थल पर आरोपी फिर गया। नाले में घुसकर पहले चाकू खोजा, फिर अनिल के हाथ से अंगूठी निकालने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

दूसरे समुदाय की लड़की से की शादी, घरवालों ने निकाला
मो. सैफ जटेपुर उत्तरी में माता-पिता के साथ रहता था। वर्ष 2021 में मोहल्ले में ही दूसरे समुदाय की लड़की से उसने भागकर शादी कर ली। इसको लेकर खूब बवाल हुआ। सैफ को परिजनों ने घर से निकाल दिया। इसके बाद वह पत्नी के साथ मानबेला में प्रधानमंत्री आवास में किराए का कमरा लेकर रहने लगा। बरगदवां में वह एक मोबाइल की कंपनी में प्रमोटर के रूप काम करता था, उसे सैलरी 18 हजार रुपये मिलती थी।