फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: माउंट पितालुस को फतह करने की तैयारी में जुटे पर्वतारोही नीतीश, देंगे यह खास संदेश

Wed, 24 Nov 2021 06:17 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 24 Nov 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Boy Nitish singh preparing to conquer Mount Pitalus
पर्वतारोही नीतीश सिंह - फोटो : twitter- @thedigitalpahdi

अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही और गोरखपुर वासी नीतीश कुमार सिंह अब हिमाचल प्रदेश के माउंट पितालसु को फतह करने की तैयारी में हैं। 14 हजार फुट ऊंची चोटी पर पहुंचने के लिए वह 24 नवंबर से चढ़ाई शुरू करेंगे। उन्होंने 28 नवंबर को चोटी पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का लक्ष्य रखा है।



नीतीश का कहना है कि इस अभियान के माध्यम से वह बाल श्रम को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करना चाहते हैं। इस अभियान को सफल बनाने में दिल्ली की संस्था सहयोग केयर फॉर यू नीतीश की मदद कर रही है।

 

Gorakhpur Boy Nitish singh preparing to conquer Mount Pitalus
पर्वतारोही नीतीश सिंह माउंट एलब्रुस पर तिरंगा लहराते। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

नीतीश के पिता शहीद लांस नायक अमरजीत सिंह कारगिल युद्ध के दौरान सड़क दुर्घटना में शहीद हो गए थे। पिता के उत्तराखंड में तैनाती के दौरान नीतीश आर्मी स्कूल रूड़की की कक्षा पांचवीं में पढ़ाई करते थे। एक बार परीक्षा में शामिल होने के लिए उन्हें हिमाचल प्रदेश स्थित सोलन जाना पड़ा था।

Gorakhpur Boy Nitish singh preparing to conquer Mount Pitalus
पर्वतारोही नीतीश। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

इस दौरान पहाड़ों और प्रकृति की अनोखी छंटा ने उनका मन मोह लिया। दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई के दौरान उनका शौक परवान चढ़ा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur Boy Nitish singh preparing to conquer Mount Pitalus
पर्वतारोही नीतीश। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

राजेंद्र नगर में मां जलसा देवी, भाई नीरज सिंह, दीपक सिंह और बहन नीतू सिंह के साथ रहने वाले नीतीश ने बारहवीं की पढ़ाई राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज से उत्तीर्ण की है। वर्तमान में वो गोरखपुर विश्वविद्यालय से बीबीए की पढ़ाई कर रहे हैं।

विज्ञापन
Gorakhpur Boy Nitish singh preparing to conquer Mount Pitalus
पर्वतारोही नीतीश कुमार सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : twitter- @thedigitalpahdi
अभी तक इन चोटियों पर लहराया तिरंगा एवं जन जागरूकता के लिए संदेश...
2018: माउंट एवरेस्ट पर 17598 फिट बेस कैंप से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।
2018: लेह लद्दाख स्थित माउंट स्टॉक कांगड़ी 6124 मीटर एवं सर्व शिक्षा अभियान, सब पढ़े सब बढ़े का संदेश दिया।
2019: अरुणाचल प्रदेश स्थित मीराथांग ग्लेशियर 16600 फीट।
2019: मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट क्लाइंबिंग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।
2020: उत्तराखंड में स्थित पीनट चोटी 9000 फीट
2020: माउंट रूद्र गैरा उत्तराखंड 19081 फीट।
2021: अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर फहराया तिरंगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed