{"_id":"5ffd2eb58ebc3e2e3b5495e3","slug":"gorakhnath-khichdi-mela-celebration-latest-khichdi-mela-special-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: सतरंगी हुआ गोरखनाथ खिचड़ी मेले का माहौल, भरपूर आनंद ले रहे हैं शहरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: सतरंगी हुआ गोरखनाथ खिचड़ी मेले का माहौल, भरपूर आनंद ले रहे हैं शहरवासी
गोरखनाथ मंदिर में मकर संक्रांति पर लगने वाला खिचड़ी मेला सजकर तैयार हो गया है। अधिकतर दुकानें लग गईं हैं। झूले, जादू, मौत का कुंआ का लोग भरपूर आनंद ले रहे हैं। बची हुई दुकानों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मेले से गोरखनाथ मंदिर का माहौल पूरी तरह सतरंगी हो गया है।
2 of 6
गोरखनाथ खिचड़ी मेला।
- फोटो : अमर उजाला।
मेला परिसर में कई प्रकार के झूले, चर्खी, जादू, सौंदर्य प्रसाधन, घरेलू सामान, खजला और चाट-पकौड़े की दुकानें सज गईं हैं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए दुकानदारों ने आम आदमी को ध्यान रखकर सामानों की खेप मंगाई है।
3 of 6
गोरखनाथ खिचड़ी मेला।
- फोटो : अमर उजाला।
अलग-अलग दुकानों में रोजमर्रा की जरूरत की करीब हर चीज लोगों की जेब के अनुसार मौजूद है। मकर संक्रांति 14 जनवरी को है। इसी दिन गोरखनाथ बाबा को खिचड़ी चढ़ाई जाएगी, लेकिन अभी से मेले में मकर संक्रांति के दिन जैसा माहौल नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
गोरखनाथ खिचड़ी मेला।
- फोटो : अमर उजाला।
मेले के मद्देनजर गोरखनाथ मंदिर में भी अच्छी-खासी भीड़ ग रही है। मेले के साथ-साथ लोग नौकायन का भी लुत्फ उठाते दिख रहे हैं। मेले में ब्रेक डांस, ड्रेगन, टोरा-टोरा सहित कई प्रकार के झूले लग गए हैं। बच्चों और बड़ों ने उनका आनंद लेना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
5 of 6
गोरखनाथ खिचड़ी मेला।
- फोटो : अमर उजाला।
सौंदर्य प्रसाधन, क्रॉकरी, शीशे, बर्तन व छोटे-बड़े घरेलू सामान की अनेक दुकानें सज गईं हैं। मोबाइल फोटो के दौर को चुनौती देने के लिए मेला परिसर में लगाए गए कई अस्थाई स्टूडियो भी सज गए हैं। मेले में खानपान का भरपूर इंतजाम है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।