फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gorakhpur Dengue Alert: गोरखपुर में डेंगू के चार नए संक्रमित मिले, 194 पहुंची मरीजों की संख्या

Thu, 10 Nov 2022 12:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 10 Nov 2022 12:10 PM IST
विज्ञापन
Four new dengue infected found in Gorakhpur
dengue alert - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर जिले में डेंगू संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को हुई जांच में चार नए मरीज मिले हैं। इनमें शहरी और ग्रामीण इलाकों के दो-दो मरीज हैं। इसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 194 पहुंच गई है। इनमें शहरी क्षेत्र में 120 और ग्रामीण क्षेत्र में 74 मरीज हैं।



जिला मलेरिया अधिकारी अंगद कुमार सिंह ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के बिछिया का रहने वाला 25 वर्षीय युवक, रायगंज के 55 वर्षीय व्यक्ति और हड़हवा फाटक के रहने वाले 50 वर्षीय व्यक्ति में डेंगू का संक्रमण मिला है। बांसगांव क्षेत्र के डडवा चतुर का रहने वाला 32 वर्षीय युवक भी डेंगू से पीड़ित मिला है।

इन मरीजों की पहले एनएस-वन किट से जांच की गई। इसके बाद एलाइजा जांच के लिए सैंपल भेजा गया, जहां डेंगू की पुष्टि हुई है। बताया कि छह मरीज पहले से जिला अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि, दो नए मरीज बुधवार को भर्ती हुए हैं।
 

Four new dengue infected found in Gorakhpur
डेंगू वार्ड - फोटो : अमर उजाला

हरपुर बुदहट क्षेत्र में डेंगू के दो मरीज मिले
हरपुर बुदहट क्षेत्र दो गांवों में डेंगू के दो मरीज मिले हैं। डेंगू की पुष्टि होने पर दोनों मरीज होम आइसलोशन में है। दोनों को एक हफ्ते से बुखार की शिकायत थी। सोनबरसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत झकहि बाबू में एक महिला को दो हफ्ते से बुखार था। इन्होंने सहजनवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराई जहां डेंगू की पुष्टि हुई। दवा लेकर महिला घर पर है।

 

Four new dengue infected found in Gorakhpur
डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला

वहीं विशुनपुरा गांव के एक युवक को एक हफ्ते से बुखार था। उन्होंने एक पैथोलॉजी में जांच कराई तो डेंगू की पुष्टि हुई। वह भी दवा कराने के साथ घर पर हैं। लोगों ने गांव में डेंगू के मरीज मिलने पर कीटनाशक छिड़काव की मांग की है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Four new dengue infected found in Gorakhpur
डेंगू संक्रमण का कहर - फोटो : istock

लालडिग्गी पार्क के फौव्वारे में नहीं हुआ छिड़काव, मिला था डेंगू का लार्वा
लालडिग्गी पार्क के फौव्वारे में डेंगू का लार्वा मिलने के बाद भी अभी तक वहां दवाओं का छिड़काव नहीं हुआ। इसे लेकर क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। लोगों ने नगर आयुक्त से फौव्वारे का गंदा पानी निकलवाने के साथ ही वहां छिड़काव की मांग की है। गत दिनों जिला मलेरिया नियंत्रण अधिकारी अंगद सिंह ने लाल डिग्गी पार्क का निरीक्षण किया था। इस दौरान वहां कई जगह डेंगू के लार्वा मिले थे। उन्होंने पार्क में तैनात गार्ड को जरूरी दिशा-निर्देश दिए थे। इसकी रिपोर्ट भी नगर निगम को भेजी थी। मगर, अभी तक न तो पानी हटाया गया और न ही दवाओं का छिड़काव ही हो सका।

विज्ञापन
Four new dengue infected found in Gorakhpur
डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज। - फोटो : अमर उजाला

डेंगू का लार्वा नष्ट करने के लिए चलाया अभियान
डेंगू के बढ़ते मरीजों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने लार्वा नष्ट करने के लिए अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत टीम ने बुधवार को जाफरा बाजार इलाके में जांच की, जहां लार्वा मिलने पर उसे नष्ट किया गया। साथ ही छह घरों को नोटिस देते हुए सख्त हिदायत दी गई कि अगर दूसरी बार लार्वा मिलते हैं, तो जुर्माना वसूला जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed