फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Exclusive: महारैली से एकता का संदेश, पहली बार मोदी-योगी के साथ एक मंच पर होंगे एनडीए के सहयोगी दलों के नेता

Tue, 07 Dec 2021 01:38 AM IST
vivek shukla संतोष सिंह, गोरखपुर।
संतोष सिंह, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 07 Dec 2021 01:38 AM IST
सार

आगामी विधानसभा चुनाव पहले होने वाले पूर्वांचल के इस मेगा शो को निर्णायक प्रभाव डालने वाला बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि लोकार्पण के लिहाज से यही यूपी का सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है, एक तरह से विकास का आइकॉन। लिहाजा, भाजपा पूरे दमखम के साथ लगी है।

विज्ञापन
For first time leaders of NDA allies will be on one platform with Modi-Yogi
पीएम मोदी और सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला

आगामी विधानसभा चुनाव से पहले ही भाजपा महारैली से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में एकता का संदेश देगी। पहली बार प्रमुख सहयोगी दलों के नेताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक मंच पर होंगे।  मोदी ने योगी के कंधे पर हाथ रखा और यह जुगलबंदी जनता को रास आ गई। माना जा रहा है कि मंगलवार को नेता द्वय विकास के एजेंडे के सफल संचालक के तौर पर जुगलबंदी करते नजर आएंगे। मिसाल के साथ विकास के सफल मॉडल को जनता के सामने रखेंगे। साथ ही वे अन्नदाता व युवाओं का मन मोहने की कोशिश करेंगे। संदेश देंगे कि विकास से ही रोजगार की राह खुलेगी और इसमें युवाओं को सर्वाधिक अवसर मिलेंगे।



 

For first time leaders of NDA allies will be on one platform with Modi-Yogi
गोरखपुर खाद कारखाना - फोटो : अमर उजाला।

आगामी विधानसभा चुनाव पहले होने वाले पूर्वांचल के इस मेगा शो को निर्णायक प्रभाव डालने वाला बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि लोकार्पण के लिहाज से यही यूपी का सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है, एक तरह से विकास का आइकॉन। लिहाजा, भाजपा पूरे दमखम के साथ लगी है कि गोरखपुर से निकला विकास का यह संदेश दूर तलक जाए। प्रदेश, राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने यहां पिछले कई दिनों से डेरा डाल दिया है। कार्यकर्ताओं की फौज झोंक दी गई है, इसी बहाने इनकी ऊर्जा का मूल्यांकन भी हो रहा है।  भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि भाजपा का मुख्य एजेंडा विकास है। इसी मुद्दे के सहारे मिशन 2022 का चुनाव जीतना है।  विकास कार्यों के सौगात का फायदा सबको मिलेगा। महारैली एतिहासिक होगी। पूरा मैदान खचाखच भरा रहे हमने यह व्यवस्था की है, जनता इसे सुनिश्चित कर देगी।  

For first time leaders of NDA allies will be on one platform with Modi-Yogi
अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल। (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

पहली बार एक मंच पर होंगे एनडीए के सहयोगी
आगामी विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए के प्रमुख सहयोगी पहली बार एक मंच पर होंगे। प्रधानमंत्री के मंच पर अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल भी रहेंगी। अनुप्रिया की अति पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के मतदाताओं में अच्छी पैठ है। एनडीए के सहयोगी व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद भी प्रधानमंत्री के मंच पर रहेंगे। गोरखपुर-बस्ती मंडल में निषाद मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। गोरखपुर के ही नौ विधानसभा क्षेत्रों में करीब पांच लाख निषाद मतदाता हैं। यूपी में भाजपा के अभी तक दो प्रमुख सहयोगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
For first time leaders of NDA allies will be on one platform with Modi-Yogi
रवि किशन - फोटो : Instagram

अन्नदाताओं को दोबारा मिलेगी सौगात
शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद रवि किशन का कहना है कि खाद कारखाना खुलने का सबसे ज्यादा फायदा पूर्वांचल के अन्नदाताओं को मिलेगा। इसमें नीम कोटेड यूरिया बनेगी। इसकी आपूर्ति आसपास के जिलों में होगी। इससे यूरिया का संकट नहीं आएगा। यह वही खाद कारखाना मैदान है, जहां से प्रधानमंत्री ने किसान सम्मान निधि देने का एलान किया था।

साढ़े तीन से चार लाख भीड़ आएगी
पिपराइच विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की महारैली में गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के दस जिलों से साढ़े तीन से चार लाख भीड़ आएगी। गोरखपुर के नौ विधानसभा क्षेत्रों से ही सबसे ज्यादा भीड़ लाई जानी है। अलग-अलग विधायक जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

 

विज्ञापन
For first time leaders of NDA allies will be on one platform with Modi-Yogi
नगर विधायक आरएमडी अग्रवाल। (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।

खाद कारखाना मैदान में तीसरी बार आएंगे पीएम मोदी
गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डॉ आरएमडी अग्रवाल का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के लिए खाद कारखाना मैदान हमेशा शुभ रहा है। वह तीसरी बार इस मैदान में आएंगे। सबसे पहले 2016 में खाद कारखाना का शिलान्यास करने आए थे, फिर 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले इसी मैदान में बड़ी रैली की थी। इसी दौरान पूरे देश के अन्नदाताओं को किसान सम्मान निधि देने का एलान किया था। अब खाद कारखाना के साथ ही एम्स व आरएमआरसी की नौ प्रयोगशालाओं का लोकार्पण करने आ रहे हैं। हालांकि, प्रधानमंत्री बनने से पहले मानबेला मैदान में भी रैली कर चुके हैं। इस लिहाज से मोदी चौथी बार गोरखपुर आएंगे।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed