फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: कांग्रेस से टिकट मांग रही महिला नेत्री ने राष्ट्रीय सचिव से की हाथापाई, कहा- गलत आदमी को क्यों दिया टिकट

Sun, 11 Oct 2020 11:31 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sun, 11 Oct 2020 11:31 AM IST
विज्ञापन
female leader slaps Congress national secretary in deoria
कांग्रेस कार्यालय में हंगामा। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के टाउनहाल स्थित कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को कांग्रेस से टिकट मांग रहीं एक महिला नेत्री ने पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सचिन नाइक के साथ हाथापाई कर दी। कार्यकर्ताओं ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। उधर कांग्रेस नेत्री ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मारने-पीटने का आरोप चार लोगों पर लगाया है।

female leader slaps Congress national secretary in deoria
कांग्रेस कार्यालय में हंगामा। - फोटो : अमर उजाला।

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस ने मुकुंद भाष्कर मणि को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। टाउनहाल स्थित कांग्रेस कार्यालय में उनके स्वागत में समारोह आयोजित किया गया था। राष्ट्रीय सचिव सचिन नाइक भी मौजूद थे। उसी दौरान उमानगर निवासी तारा यादव बुके लेकर पहुंची।

female leader slaps Congress national secretary in deoria
कांग्रेस कार्यालय में हंगामा। - फोटो : अमर उजाला।

तारा यादव ने कहा कि गलत आदमी को टिकट क्यों दिया गया। इतना कहते ही वह सचिन नाइक से उलझ गईं। आरोप है इस दौरान हाथापाई भी होने लगी। वहां मौजूद अन्य लोगों ने धक्का देकर तारा को कार्यालय से बाहर निकाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
female leader slaps Congress national secretary in deoria
कांग्रेस कार्यालय में हंगामा। - फोटो : अमर उजाला।

इस दौरान तारा ने चार लोगों पर पिटाई करने का आरोप लगाया और हंगामा करने लगी। तारा ने आगामी उपचुनाव के लिए मुकुंद भाष्कर मणि को टिकट देने पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब मैं प्रियंका गांधी जी की प्रतीक्षा कर रही हूं। तारा यादव ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर अपनी पिटाई का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
female leader slaps Congress national secretary in deoria
कांग्रेस कार्यालय में हंगामा। - फोटो : अमर उजाला।

उधर, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें महिला राष्ट्रीय सचिव एवं अन्य पर हमलावर दिख रही हैं। महिला को धक्का देकर बाहर करने एवं उनकी पिटाई करते लोग वीडियो में देखे जा रहे हैं। जिलाध्यक्ष धर्मेद्र सिंह का कहना है कि महिला स्वागत समारोह में आते ही उलझ गईं। उन्होंने राष्ट्रीय सचिव एवं अन्य के साथ दुर्व्यवहार किया है। इंस्पेक्टर कोतवाली चंद्रभान सिंह का कहना है कि उनके संज्ञान में मामला आया है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed