फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐसे कैसे होगा कोरोना पर वार: मैसेज देने के बाद भी नहीं लगवा रहे दूसरी डोज, स्वास्थ्य विभाग कर रहा अपील

Sun, 22 Aug 2021 02:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 22 Aug 2021 02:03 PM IST
विज्ञापन
Even after giving message second dose not being applied in Gorakhpur
गोरखपुर में टीकाकरण। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में स्वास्थ्य विभाग के मैसेज देने के बाद भी एक लाख 17 हजार लोग वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। जबकि लगातार इन लोगों को विभाग की ओर से मैसेज भेजा जा रहा है। विभाग ने अपील की है कि जिन लोगों की दूसरी डोज का समय हो चुका है, वे वैक्सीन जरूर लगवा लें। सिंगल डोज लगवाने भर से वे सुरक्षित नहीं हैं।



जानकारी के मुताबिक 16 जनवरी से जिले में कोविड टीकाकरण की शुरुआत हुई। इसके बाद से लगातार टीकाकरण जारी है। अब तक 16 लाख 35 हजार से अधिक लोगों को जिले में कोविड का टीका लग चुका है। इनमें दूसरी डोज केवल दो लाख 85 हजार लोगों ने लगवाई है जबकि एक लाख 17 हजार लोग ऐसे हैं, जिनका दूसरी डोज लगने का समय हो चुका है, लेकिन यह लोग टीका लगवाने के लिए बूथों पर नहीं पहुंच रहे हैं।


 

Even after giving message second dose not being applied in Gorakhpur
गोरखपुर में टीकाकरण। - फोटो : अमर उजाला।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एनके पांडेय ने बताया कि ऐसे लोगों से अपील की जा रही है कि बूथों पर पहुंचकर दूसरा डोज हर हाल में लगवाएं। सिंगल डोज लगने से ऐसे लोग सुरक्षित नहीं है। बिना दूसरी डोज के शरीर में प्रतिरोक्षक क्षमता मजबूत नहीं होगी। बताया कि दूसरा डोज लगवाने वालों के लिए शनिवार को स्पेशल बूथ भी बनाए जा रहे हैं। इस दिन केवल दूसरे डोज को टीका लगाया जा रहा है। इसकी शुरुआत भी की जा चुकी है। ऐसे में लोग बूथों पर जरूर पहुंचे।

 

Even after giving message second dose not being applied in Gorakhpur
गोरखपुर में टीकाकरण। - फोटो : अमर उजाला।

60 बूथों पर 10 हजार से अधिक को लगी दूसरी डोज
कोविड टीकाकरण के लिए शनिवार को दूसरी डोज लगवाने वालों के लिए 60 बूथ बनाए गए थे। इनमें छह बूथ निजी अस्पतालों के भी शामिल थे। इन बूथों पर 10 हजार से अधिक लोगों को कोविड का टीका लगाया गया है। पहली डोज 595 व दूसरी डोज 10708 को लगाई गई। टीकाकरण के लिए संक्रामक रोग अस्पताल में भी भीड़ दिखी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Even after giving message second dose not being applied in Gorakhpur
गोरखपुर में टीकाकरण। - फोटो : अमर उजाला।

यहां पर कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। इसी तरह एमआरआई और महिला अस्पताल में कोविशील्ड की दूसरी डोज लगवाने के लिए लोग लाइन में लगे रहे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि सोमवार को बड़े स्तर पर बूथ बनाए जाएंगे। पर्याप्त मात्रा में विभाग के पास वैक्सीन मौजूद है।

विज्ञापन
Even after giving message second dose not being applied in Gorakhpur
गोरखपुर में टीकाकरण। - फोटो : अमर उजाला।

4500 की जांच में नहीं मिले कोरोना संक्रमित
कोरोना मरीजों की संख्या अब नाम मात्र की रह गई है। शनिवार को 4500 नमूनों की जांच में कोई संक्रमित नहीं मिला। इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। इसके पूर्व 17 अगस्त को भी संक्रमितों की संख्या शून्य थी। 28 जुलाई के बाद से ही कोई मौत भी नहीं हुई है। सीएमओ डा. सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में अब तक 59389 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 58522 ने कोरोना को मात दे दी है। 848 की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 13 रह गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed