फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर: रामगढ़ताल में जल्द उठा सकेंगे इस खास खेल का आनंद, जानिए कब होगा शुरू

Mon, 15 Mar 2021 11:44 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 15 Mar 2021 11:44 AM IST
विज्ञापन
enjoy dragon boat and fly board at Ramgarh Tal Soon in Gorakhpur
Ramgarh Tal - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर शहर जल्द ही रामगढ़ताल में ड्रैगन बोट, फ्लाई बोर्ड और फ्लोराइडर का आनंद उठा सकेंगे। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने संचालन करने के लिए फर्मों से टेंडर आमंत्रित किया है। सात अप्रैल को फर्मों का चयन किया जाएगा। ताल में वाटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए ऐसा किया जा रहा है।



 

enjoy dragon boat and fly board at Ramgarh Tal Soon in Gorakhpur
रामगढ़ ताल में बोटिंग करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

फ्लाई बोर्ड एवं फ्लोराइडर के लिए ताल में विशेष व्यवस्था करनी होगी। फ्लाई बोर्ड के सहारे ताल की सतह से ऊपर उड़ने का रोमांच हासिल किया जा सकेगा। फ्लोराइडर में पानी की सतह पर तेजी से सरकने का अनुभव मिलेगा। आमतौर पर कृत्रिम लहरों के बहाव के सहारे इसका उपयोग देखने को मिलता है, लेकिन ताल में तेज गति से चलने वाली नाव के सहारे संचालन हो सकता है। इसके अलावा कयाकिंग, काइट बोटिंग, नी बोटिंग, पैडल बोर्डिंग, रोविंग, सेलिंग जैसी सुविधाएं भी मिल सकती हैं। इनका संचालन करने के लिए बाहर की फर्में भी आवेदन कर सकती हैं।

enjoy dragon boat and fly board at Ramgarh Tal Soon in Gorakhpur
रामगढ़ ताल। - फोटो : अमर उजाला।

सुरक्षा का करना होगा इंतजाम
वाटर स्पोर्ट्स का संचालन करने वाली फर्मों को सुरक्षा का इंतजाम करना होगा। रामगढ़ताल में फिलहाल स्पीड बोट और पैडल बोट का संचालन किया जाता है। शिकारा बोट संचालित करने की अनुमति मिली थी, लेकिन एक दुर्घटना के बाद नियमों का पालन न करने के कारण लाइसेंस निरस्त कर दिया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
enjoy dragon boat and fly board at Ramgarh Tal Soon in Gorakhpur
रामगढ़ताल। - फोटो : अमर उजाला।
प्राधिकरण की ओर से नए सिरे से शिकारा बोट के लिए आवेदन मांगे गए हैं। ताल के किनारे नया सवेरा योजना के तहत बच्चों के लिए फन जोन का निर्माण किया गया है। यहां छोटे बच्चों के लिए ट्वाय ट्रेन एवं ट्वाय हेलीकाप्टर का संचालन किया जाएगा।

 
विज्ञापन
enjoy dragon boat and fly board at Ramgarh Tal Soon in Gorakhpur
रामगढ़ताल। - फोटो : अमर उजाला।
जीडीए सचिव राम सिंह गौतम ने कहा कि रामगढ़ताल क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों के लिए वाटर स्पोर्ट्स से जुड़ी सुविधाएं दी जानी हैं। इनका संचालन करने के लिए फर्मों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जल्द ही लोग रामगढ़ताल में वाटर स्पोर्ट्स का मजा ले सकेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed