अगर आप प्रदेश के सबसे सुंदर चिड़ियाघर में घूमने जा रहे हैं तो यह खबर आपको पहले पढ़ लेनी चाहिए। अब गोरखपुर चिड़ियाघर घूमते समय आपकी एक गलती भारी पड़ सकती है। इस गलती पर आपको पांच से 10 हजार रुपये के जुर्माने का प्रावधान रखा गया है। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर...
गोरखपुर चिड़ियाघर घूमने से पहले पढ़ ले पूरी खबर, इस वजह से भरना पड़ सकता है जुर्माना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप प्रभागीय वन अधिकारी संजय कुमार मल्ल ने बताया कि बीते दो दिनों से दर्शकों की ओर से तेंदुआ और मैलानी बाघिन के बाड़े में पत्थर फेंकने का मामला सामने आया है। जिससे दोनों उग्र हो गए थे।
उन्होंने बताया कि अब ऐसा करते पाए जाने पर जुर्माना लगाया जा सकता है। इसकी रकम पांच हजार से लेकर दस हजार रुपये तक हो सकती है। बता दें कि सीएम योगी द्वारा उद्घाटन होने के बाद से ही यहां दर्शकों की लाइन लगी हुई है। रोज हजारों लोगों को चिड़ियाघर घूमने का टिकट न मिलने पर मायूस लौटना पड़ रहा है।
उधर, चिड़ियाघर में शुक्रवार को करीब 7500 दर्शक पहुंचे। लोगों ने वन्य जीवों के बाड़े के सामने खड़े होकर फोटो खिंचवाई। संजय कुमार मल्ल ने बताया कि प्राणि उद्यान के अंदर बिना मास्क के प्रवेश मना है। लेकिन फिर भी कई लोग इसका उल्लंघन कर रहे हैं। कई प्राणि उद्यान के भीतर पहुंचकर मास्क उतार दे रहे हैं। इन लोगों पर भी सख्ती की जाएगी।
पार्किंग को लेकर हुए विवाद में आज दर्ज होगा बयान
बुधवार की सुबह पार्किंग को लेकर रेंजर और स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि के बीच विवाद हुआ था। प्रतिनिधि के मुताबिक रेंजर ने उनके संग मारपीट की थी। इसे लेकर उन्होंने रामगढ़ताल थाने में शिकायती पत्र भी दिया है। प्राणि उद्यान की तरफ से मामले की जांच उप प्रभागीय वन अधिकारी संजय कुमार मल्ल कर रहे हैं।