गोरखपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के एलान के साथ ही राजनीतिक दलों ने तैयारी तेज कर दी है। कांग्रेस व बसपा ने अभी तक पत्ते नहीं खोले हैं। भाजपा व सपा चुनावी तैयारियों में जुटी हैं। जल्द ही सभी राजनीतिक दल अध्यक्ष पद के अधिकृत प्रत्याशियों के नाम का एलान करेंगे, फिर चुनावी सरगर्मी तेज होगी। गोरखपुर में 68 वार्डों से जिला पंचायत सदस्य चुनाव जीतकर आए हैं। इसमें से 35 जिला पंचायत सदस्य जिन्हें अपना मत देंगे, वही जिला पंचायत अध्यक्ष होगा।
भाजपा, रणनीति तैयार, घोषणा का इंतजार
गोरखपुर-बस्ती और आजमगढ़ मंडल के 10 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव भाजपा दमदारी से लड़ेगी। इसका खाका जिला स्तरीय कोर कमेटी ने तैयार कर लिया है। अगले तीन दिन में प्रत्याशियों के नाम का एलान किया जाएगा। गोरखपुर से भाजपा का अधिकृत प्रत्याशी कौन होगा, इस पर कोई पदाधिकारी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है।
2 of 5
गोरखपुर क्षेत्र के भाजपा अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को विजयी बनाने का काम किया जाएगा। सभी सांसद, विधायक व प्रभारी मंत्री जिला पंचायत सदस्यों के संपर्क में हैं। गोरखपुर क्षेत्र के दस जिलों में अध्यक्ष भाजपा का हो, इस दिशा में प्रयास किया जा रहा है। टिकट तय होते ही अगली रणनीति पर काम किया जाएगा।
3 of 5
सपा जिला अध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी और अमरेंद्र निषाद।
- फोटो : अमर उजाला।
सपा ने तीन नामों का पैनल बनाया
सपा ने भी चुनावी तैयारी तेज कर दी है। पार्टी ने तीन नामों का पैनल आलाकमान के पास भेजा है। जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी का कहना है कि सपा दमदारी से जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ेगी। जल्द ही प्रत्याशी के नाम का एलान किया जाएगा। चुनावी रणनीति तैयार की जा चुकी है। सपा को पूर्ण समर्थन मिले, इसपर काम किया जा रहा है। जीत को लेकर सपा आश्वस्त है। भाजपा की नीतियों से जनता ऊब चुकी है। अब बदलाव का मन बना लिया है।
4 of 5
जिलाध्यक्ष घनश्याम राही।
- फोटो : अमर उजाला।
बसपा ने अभी तक नहीं खोले पत्ते
बसपा समर्थित आठ प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। जिलाध्यक्ष घनश्याम राही का कहना है कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव पर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है। बुधवार को चार मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी आ रहे हैं। सेक्टर प्रभारी की मौजूदगी में ही चुनाव पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। फिलहाल, बसपा ने अभी तक पत्ते नहीं खोले हैं।
5 of 5
यूपी कांग्रेस के महासचिव विश्वविजय सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
कांग्रेस का चुनाव से किनारा
जिला पंचायत वार्डों के चुनाव में कांग्रेस का एक भी सदस्य नहीं जीता था। लिहाजा, पार्टी गोरखपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेगी। इसका एलान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने किया है। जिस जिले में पार्टी के जिला पंचायत सदस्य हैं, वहां की चुनावी रणनीति पर काम चल रहा है।