Ram Mandir: गोरखपुर में श्रीराम की मूर्ति देखते ही श्रद्धालु लगाने लगे जयकारा, फूटे पटाखे
स्टेशन परिसर में दिल्ली जाने के लिए परिवार समेत पहुंचे विरेंद्र प्रजापति ने छोड़ने आए मित्रों काे नमस्ते की जगह जय सियाराम कहा तो अगल-बगल वाले भी मुस्कुराते निकल गए। गेट नंबर दो के सामने एलईडी स्क्रीन लगाकर प्राण प्रतिष्ठा समारोह देख रहे लोग भी जय सियाराम बोल रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में श्रीराम लला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर सीधा प्रसारण किया गया। प्लेटफार्म पर लगे टीबी सेट के आगे खड़े श्रद्धालु यात्रियों ने जैसे ही मूर्ति की पहली तस्वीर देखी, जय श्रीराम का जयघोष करने लगे। रेलवे स्टेशन रोड पर पटाखे फूटने लगे और प्रसाद का वितरण शुरू हो गया।
प्लेटफार्म नंबर एक पर यात्री प्रतीक्षालय में बड़ी संख्या में यात्री टीबी सेट के सामने खड़े थे। जनरल काउंटर के हाल में लगी टीबी सेट के चारों तरफ से श्रद्धालु अयोध्या में चल रहे कार्यक्रम को देख रहे थे। प्लेटफार्म नंबर दो पर आरपीएफ थाने के सामने लगी टीबी के आगे भी तमाम श्रद्धालु खड़े थे। इसी दौरान काठगोदाम ट्रेन प्लेटफार्म पर पहुंची तो श्रद्धालुओं का जयघोष और तेज होता चला गया। ट्रेन में बैठे यात्री भी श्रीराम के जय जयकारे लगा रहे थे।
इसे भी पढ़ें: गोरक्षनगरी से अयोध्या के लिए चलेगी आस्था स्पेशल ट्रेन, जानिए कब से शुरू होने की है संभावना
नमस्ते नहीं जय सियाराम बोलिए
स्टेशन परिसर में दिल्ली जाने के लिए परिवार समेत पहुंचे विरेंद्र प्रजापति ने छोड़ने आए मित्रों काे नमस्ते की जगह जय सियाराम कहा तो अगल-बगल वाले भी मुस्कुराते निकल गए। गेट नंबर दो के सामने एलईडी स्क्रीन लगाकर प्राण प्रतिष्ठा समारोह देख रहे लोग भी जय सियाराम बोल रहे थे। यहां खड़े महेंद्र का कहना था कि अब तो नमस्ते की जगह जय सियाराम ही बोला जाएगा। इससे अपनी संस्कृति का आभास होता है।
इसे भी पढ़ें: खोराबार आवासीय योजना में आवास की इच्छा रखने वाले को मिला मौका
जेसीआई मिडटाउन ने प्रभातफेरी से की रामोत्सव की शुरूआत
जेसीआई मिडटाउन ने प्रभु श्री राम लल्ला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सुबह 6 बजे बेतियाहाता स्थित हनुमान मंदिर से प्रभात फेरी निकाली।संस्था अध्यक्ष जेसी मोहित मित्तल ने कहा ये एक ऐतिहासिक दिन है जो लगभग 500 सालों बाद आया है। रामलला के अयोध्या वापसी की खुशी पूरे देश भर में है। इस अवसर पर श्री राम मंदिर और अयोध्या की झांकी संग प्रभात फेरी, संकिर्तन और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया