{"_id":"65ae3993827646231d0b6f17","slug":"those-desirous-of-housing-got-a-chance-in-khorabar-housing-scheme-2024-01-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदल रहा है गोरखपुर: खोराबार आवासीय योजना में आवास की इच्छा रखने वाले को मिला मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदल रहा है गोरखपुर: खोराबार आवासीय योजना में आवास की इच्छा रखने वाले को मिला मौका
Mon, 22 Jan 2024 03:16 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 22 Jan 2024 03:16 PM IST
सार
जीडीए की ओर से निरस्त भूखंडों एवं फ्लैटों के आवंटन के लिए नए सिरे से निकाले गए आवेदनों के लिए अंतिम तिथि 22 जनवरी से बढ़ाकर 31 जनवरी कर दी गई है। कई दिन अवकाश होने के कारण अंतिम तिथि बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
गोरखपुर विकास प्राधिकरण
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से लांच की गई खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना के अंतर्गत मेडिसिटी के लिए नए सिरे से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पहले चरण में टाउनशिप के लगभग सभी भूखंड बुक हो चुके हैं। मेडिसिटी में भूखंडों का आकार अधिक होने के कारण बहुत कम लोगों ने रुचि दिखाई है। लोगों की मांग के अनुरूप भूखंडों का आकार कम कर नए सिरे से पंजीकरण के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। इसके लिए 21 जनवरी से 20 फरवरी तक जीडीए की वेबसाइट www.gdagkp.in पर आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
मेडिसिटी में जीडीए की ओर से क्लीनिक लेन, छोटे, मध्यम एवं बड़े आकार के अस्पताल व डाइग्नोस्टिक लैब के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया था। डाक्टरों की ओर से अस्पतालों के लिए भूखंडों का आकार बड़ा होने के कारण रुचि नहीं दिखाई गई। बड़ा होने से कीमत भी अधिक रही। इस बार क्लीनिक लेन की संख्या 46 है।
विज्ञापन
आकार 301 से 511 वर्ग मीटर रखा गया है। अस्पतालों के लिए 71 भूखंड उपलब्ध होंगे। इसका न्यूनतम क्षेत्रफल लगभग 504 वर्ग मीटर व अधिकतम क्षेत्रफल 4152 वर्ग मीटर है। डायग्नोस्टिक लैब की संख्या इस बार भी 12 रखी गई है। शापिंग फाॅर मेडिसिन की संख्या दो, कामर्शियल सात, कन्वेशन शाॅप एक व मल्टीप्लैक्स की संख्या एक होगी।
31 तक बढ़ी आवेदन की तिथि