फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना से जंग: मौत से लड़ रहीं डिप्टी एसपी की पत्नी, फोन पर बोले- सर, मेरी बीवी मर जाएगी बचा लीजिए

Wed, 21 Apr 2021 10:24 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Wed, 21 Apr 2021 10:24 AM IST
विज्ञापन
deputy SP request for oxygen after corona attack in deoria
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

'सर, मेरी पत्नी की सांस टूट रही है, उसे रेमडेसिविर की जरूरत है। कहीं से भी प्रबंध करा दीजिए, वर्ना उसकी जान चली जाएगी। आप उसकी जान बचा लीजिए मैं फर्ज निभा रहा हूं।' मोबाइल फोन पर यह मार्मिक वार्तालॉप उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की पुलिस के सीओ रैंक के एक अधिकारी की थी, शायद यह बात उनके आला अधिकारी से हो रही होगी। वह एक लोमहर्षक घटना के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराने को घटना स्थल पर मौजूद थे।



 

deputy SP request for oxygen after corona attack in deoria
सोमवार को हुई थी घटना। - फोटो : अमर उजाला।

सोमवार को देवरिया जिले के रुद्रपुर पिड़रा मार्ग पर कूड़े में लगी आग में फंसकर पिता-पुत्र के जिंदा जलने के बाद घटना स्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी के फोन पर उनके बॉस का फोन आया होगा। फोन पर घटना को विस्तारपूर्वक से बताने के बाद वह गिड़गिड़ाने लगे।

deputy SP request for oxygen after corona attack in deoria
रेमडेसिविर दवा - फोटो : social media

उन्होंने कहा कि मैं घटना स्थल पर मौजूद होकर अपना फर्ज निभा रहा हूं। मेरी पत्नी कोविड अस्पताल में भर्ती है। उनकी सांसें उखड़ रही हैं। उन्हें निरंतर ऑक्सीजन और पांच रेमडेसिविर इंजेक्शन की जरूरत है। अस्पताल में ऑक्सीजन सिलिंडर बदलने में ऑक्सीजन का ब्रेक हो रहा है। इंजेक्शन नहीं मिला तो उनकी जान जा सकती है। सर, आप मेरी धर्मपत्नी को बचा लीजिए। कहीं से इंजेक्शन का प्रबंध करा दिया जाए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
deputy SP request for oxygen after corona attack in deoria
ऑक्सीजन सिलिंडर - फोटो : pixabay

पत्नी को जीवन और मौत के बीच झूलता छोड़कर अपना फर्ज निभा रहे पुलिस अधिकारी की लाचारी देख लोग दंग रह गए। जब ऐसे अधिकारियों को दवा के लिए इस तरह गिड़गिड़ाना पड़ रहा हो, तो आम आदमी का क्या हाल हो सकता है? कोरोना संक्रमण से गंभीर हाल में पहुंचे मरीजों को उबारने के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन संजीवनी का काम कर रहा है। इस कारण इसकी उपयोगिता काफी बढ़ गई है।

 

विज्ञापन
deputy SP request for oxygen after corona attack in deoria
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि पुलिस अधिकारी की पत्नी का कोविड अस्पताल के एमसीएच वार्ड में इलाज चल रहा है। उन्हें सभी जरूरी दवाएं दी जा रही है। उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed