गोरखपुर जिले के गीडा इलाके में संजू की हत्या के पीछे की वजह न तो घर वाले बता पा रहे हैं, न ही कोई ठोस सुराग मिला है। पुलिस ने रंजिश को आधार पर मानते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है। परिजनों के बयान से मामला और उलझ गया है। महिला संजू की बगल में उसका 12 साल का बेटा सुनील सोया था। घर के अंदर बहू और बेटी भी थीं। गोली महिला के सिर में लगी है। गोली सोते समय मारी गई, यह तो साफ है, लेकिन गोली चलने की आवाज घरवालों को नहीं सुनाई देना सवाल और संदेह पैदा करता है।
गोरखपुर हत्याकांड: बदमाशों ने कनपटी से सटाकर महिला को मारी गोली, बगल में सोता रह गया 12 साल का बेटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये है मामला
गीडा थाना क्षेत्र के छोटी कैली गांव में शनिवार देर रात बरामदे में सोई संजू देवी (45) के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली सिर में लगने से महिला का आधा भेजा उड़ गया। गले पर धारदार हथियार से रेते जाने के निशान भी हैं।
मां के साथ सो रहे 12 साल के बेटे सुनील को घटना की भनक तक नहीं लगी। रविवार सुबह जब वह जागा तब उसे मां की हत्या की जानकारी हुई और शोर मचाया। फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची गीडा पुलिस ने जांच की। हत्या की वजह पता नहीं चल पाई है। पुलिस ने गांव के एक परिवार के दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं, एसएसपी ने घटना की जांच के लिए एसपी नार्थ के नेतृत्व में तीन टीमें गठित की हैं।
जानकारी के मुताबिक, छोटी कैली निवासी राजेश की पत्नी संजू अपने 12 साल के बेटे सुनील के साथ घर के बरामदे में चारपाई पर सोई थीं। महिला की बहू-बड़ा बेटा और बेटी घर के अंदर सोये थे। रविवार सुबह बेटा सुनील उठा तो मां के चेहरे पर चोट के निशान देखकर चीख पड़ा। इसके बाद आसपास के लोग जुटे और पुलिस को सूचना दी। पूछताछ के बाद गांव के ही एक परिवार के दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना पर एडीजी अखिल कुमार, डीआईजी जे रविंद्र, एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा, एसपी नार्थ मनोज अवस्थी, सीओ कैंपियरगंज अजय सिंह आदि मौके पर पहुंचे और लोगों से बात की।
हैदराबाद में पेंट पालिश का काम करते हैं पति
संजू के पति राजेश पेंट पालिश का काम करते हैं। वर्तमान में वे हैदराबाद में हैं। संजू के साथ उनका बड़ा बेटा सोनू (19), छोटा बेटा सुनील (12), बेटी खुशबू (15) और बहू अंजू (18) तथा पौत्री अंशिका (एक साल) रहती है। सोनू ने बताया कि रात में सभी लोग खाना खाकर सो गए। बड़ा बेटा, बहू, बेटी घर में सोए थे। संजू बरामदे में सोई थीं। उनके बगल में छोटा बेटा सुनील सोया था।
घरवाले गोली से बेखबर, पड़ोसियों ने सुनी आवाज
गोली चलने की आवाज संजू के बगल में सोया उनका बेटा भी नहीं सुन पाया। वहीं, पुलिस से पड़ोसियों ने बताया कि रात में 12 से 12:30 बजे के बीच तेज आवाज आई थी, लेकिन उन्हें लगा कहीं दूर है। इस वजह से रात में पता नहीं किए। जिस चारपाई पर महिला सोई थी, उसमें लगी मच्छरदानी में जलने से बने छेद का निशान मिला है। विस्तर और तकिया खून से सना था, सिर का जो हिस्सा गायब था उसके मांस का लोथड़ा पास में ही पड़ा था।
बेटे सोनू ने गांव की लड़की से किया है प्रेम विवाह
संजू का बड़ा बेटा सोनू दो साल पहले गांव के जोगिंदर निषाद की बेटी से प्रेम विवाह किया है। पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है। पुलिस ने बेटे सोनू, सुनील और बहू से पूछताछ की है। पुलिस ने बहू के परिवार से दो लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि उनका कहना है कि वे हत्या इतने दिन बाद क्यों करेंगे?
घर से कुछ दूरी पर मिला जैकेट, खून के धब्बे भी थे
घर से 150 मीटर दूर पुलिया के पास से नीले रंग का एक जैकेट मिला है। जैकेट पर खून के धब्बे थे। जैकेट एक पन्नी में रखा था। जहां जैकेट पड़ा था वहां खून लगा पत्थर भी था। पत्थर व जैकेट को फोरेंसिक टीम ने कब्जे में लिया है। महिला के बड़े बेटे सोनू ने बताया कि इस तरह का जैकेट पहने उसने एक युवक को एक कोटे की दुकान में देख था। अगर उसे दोबारा देखेगा तो पहचान जाएगा। जैकेट को गांव की एक महिला ने देखा था और पुलिस को सूचना दी थी।
एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने बताया कि महिला की गोली मारकर हत्या की गई है। महिला के पास एक बच्चा भी सोया था। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। पर्दाफाश के लिए एसपी नार्थ के नेतृत्व में तीन टीमें गठित की गई हैं।