फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति के खिलाफ रची ऐसी साजिश, शव देखकर कांप उठी थी पुलिस

Thu, 01 Apr 2021 04:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 01 Apr 2021 04:25 PM IST
विज्ञापन
woman killed husband with lover in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति के गायब होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच की तो वही उसकी कातिल निकल गई। उसने अपने किराएदार प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया।



 

woman killed husband with lover in gorakhpur
सांकेतिक चित्र। - फोटो : पिक्साबे

जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर जिले के चिलुआताल इलाके के नकहा नंबर एक निवासी अजय यादव की हत्या करके शव को फेंक दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने पहले गुमशुदगी दर्ज की, फिर हत्या का केस दर्ज किया। अजय की पत्नी ने पुलिस को बताया था कि उसका पति पेंट-पॉलिश का काम करता था। शनिवार सुबह घर से निकला था और लौटकर घर नहीं आया।

 

woman killed husband with lover in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस की जांच में सामने आया है कि अजय के घर में एक किराएदार रहता है। दोनों ने ही मिलकर अजय की हत्या की साजिश रची। हालांकि, पुलिस अभी खुलकर कुछ नहीं बोल रही है। बता दें कि जब अजय का शव बरामद हुआ था तो उसका शव जंगली जानवरों ने काट दिया था, जिसे देखकर पुलिस भी कांप गई थी। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि पुलिस हत्यारे के बेहद करीब हैं। गुत्थी सुलझा ली गई है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। इस संबंध में अजय की पत्नी का पक्ष नहीं मिल सका है। उनका पक्ष मिलने पर प्रकाशित किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
woman killed husband with lover in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
अजय को शराब पिलाने के बहाने ले गया था किराएदार
पुलिस सूत्रों के मुताबिक अजय का किराएदार उन्हें शराब पिलाने के बहाने साथ ले गया था। पुलिस की जांच में पता चला है कि अजय शराब पीने का आदी था। इसका फायदा किराएदार ने उठाया। गोरखनाथ इलाके का निवासी किराएदार उन्हें 21 मार्च को अपनी बाइक से ले गया था।

 
विज्ञापन
woman killed husband with lover in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

थोड़ी शराब पिलाने के बाद अजय से जंगल में जाकर शराब पीने की बात कही। अंदर अधिक शराब पिलाने के बाद उसकी हत्या कर दी। फिर अजय की बाइक लेकर अपने मामा के घर की ओर गया और कुछ दूर पहले ही बाइक छोड़ दी। बाइक मिलने वाली जगह से पुलिस ने जांच शुरू की और घटना के पर्दाफाश के करीब पहुंच गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed