फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी बाल आयोग ने कुशीनगर के डीएम से मांगी रिपोर्ट, मासूम से दुष्कर्म मामले का लिया संज्ञान

Tue, 02 Feb 2021 10:52 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 02 Feb 2021 10:52 AM IST
विज्ञापन
UP Children Commission sought report from DM of Kushinagar
प्रतीकात्मक तस्वीर। (इनसेट में घटनास्थल पर मौजूद लोग) - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में सात साल की मासूम से दुष्कर्म और इलाज में लापरवाही मामले में उत्तर प्रदेश बाल आयोग के अध्यक्ष डॉ. विशेष गुप्ता ने पूरे प्रकरण की रिपोर्ट डीएम कुशीनगर से मांगी है। उन्होंने डीजीपी और प्रमुख सचिव को भी घटना की जानकारी देते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने की बात कही है।



 

UP Children Commission sought report from DM of Kushinagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social media

मानव सेवा संस्थान के निदेशक राजेश मणि ने मामले की शिकायत उत्तर प्रदेश बाल आयोग में की थी। उत्तर प्रदेश बाल आयोग के अध्यक्ष ने कुशीनगर डीएम, प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण को भेजे पत्र में बताया है कि मीडिया में आई खबरों के अनुसार, दुष्कर्म पीड़िता के इलाज में घोर लापरवाही बरती गई।

UP Children Commission sought report from DM of Kushinagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

जिला अस्पताल कुशीनगर से पीड़िता को रेफर किया गया। अलसुबह सवा तीन बजे के करीब परिजन मासूम को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, मगर वहां मेडिकल कॉलेज में पुलिस की मौजूदगी की अनिवार्यता बताते हुए पीड़िता को भर्ती नहीं किया गया। इस बीच परिजन मेडिकल कॉलेज में छह घंटे तक इलाज के लिए इधर-उधर भटकते रहे। खड्डा विधायक के आने के बाद ही बालिका को भर्ती किया गया और इलाज मिल सका। यह मामला बेहद गंभीर है। उन्होंने मामले की जांच कर पांच बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Children Commission sought report from DM of Kushinagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

इन बिंदुओं पर मांगी गई है रिपोर्ट

  • प्रकरण में दर्ज एफआईआर की सत्यापित प्रतिलिपि
  • आरोपितों के विरुद्ध की गई कार्रवाई का विवरण
  • पीड़िता के मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट की कॉपी
  • लापरवाही बरतने वाले अधिकारी-कर्मचारी के विरुद्ध की गई कार्रवाई का विवरण
  • प्रकरण से संबंधित अन्य विवरण


 

विज्ञापन
UP Children Commission sought report from DM of Kushinagar
बीआरडी मेडिकल कॉलेज। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

कॉलेज प्रशासन वापस करेगा रुपये, पिता से मांगी दवा की पर्ची
मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से मासूम के इलाज में पहले तो लापरवाही बरती गई। खड्डा के विधायक जटाशंकर त्रिपाठी के हस्तक्षेप के बाद इलाज शुरू हुआ। हद तब हो गई, जब दुष्कर्म की पीड़ित होने के बावजूद उसके परिजनों सेे दवाएं बाहर से मंगाई गईं। परिवार बेहद गरीब है, दवा के लिए परिजनों को तीन हजार रुपये का इंतजाम करने में पसीना आ गया। अब इस बात की शिकायत विधायक ने प्राचार्य से की। इसके बाद प्राचार्य के निर्देश पर कॉलेज प्रशासन ने मासूम के पिता से दवा की पर्ची मांगकर रुपये वापस करने की बात कही है। मासूम के पिता ने बताया कि अब बेटी स्वस्थ है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed