फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   JEN of Electricity Department in Chirawa Arrested Red-Handed While Accepting ₹15,000 Bribe

राजस्थान: 15 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग की जेईएन गिरफ्तार, कृषि कनेक्शन की लाइन बदलने के बदले मांगी रकम

Tue, 06 Oct 2026 07:46 AM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: झुंझुनू ब्यूरो Updated Tue, 06 Oct 2026 07:46 AM IST
सार

झुंझुनूं के चिड़ावा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बिजली विभाग की कनिष्ठ अभियंता दीपिका को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। एसीबी के अनुसार, कृषि कनेक्शन की बिजली लाइन बदलने के बदले रिश्वत मांगी गई थी।

विज्ञापन
JEN of Electricity Department in Chirawa Arrested Red-Handed While Accepting ₹15,000 Bribe
बिजली विभाग की कनिष्ठ अभियंता (जेईएन) दीपिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झुंझुनूं जिले के चिड़ावा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग की कनिष्ठ अभियंता (जेईएन) दीपिका को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई चिड़ावा स्थित बिजली विभाग के कार्यालय में की गई। एसीबी की कार्रवाई के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया। टीम आरोपी जेईएन को पूछताछ के लिए चिड़ावा थाने ले गई, जहां उससे रिश्वत मांगने और लेने के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

कृषि कनेक्शन की लाइन बदलने के बदले मांगी थी रिश्वत

एसीबी के अनुसार, एक परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसके परिचित के कृषि कनेक्शन की बिजली लाइन बदलने के बदले जेईएन दीपिका रिश्वत मांग रही हैं। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान जेईएन की ओर से रिश्वत की मांग किए जाने की पुष्टि हुई। सत्यापन के दौरान 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगने की बात सामने आई। इसके बाद परिवादी की शिकायत के आधार पर 15 हजार रुपये में रिश्वत की रकम तय की गई। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद ट्रैप की कार्रवाई की योजना बनाई।

विज्ञापन

बिजली विभाग के कार्यालय में ट्रैप कार्रवाई

सोमवार को एसीबी की टीम ने चिड़ावा स्थित बिजली विभाग के कार्यालय में ट्रैप कार्रवाई की। इस दौरान जेईएन दीपिका को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ लिया गया। टीम ने रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली। बताया गया कि रिश्वत की राशि जेईएन की ऑफिस टेबल की दराज से बरामद हुई। कार्रवाई के बाद एसीबी अधिकारियों ने आरोपी जेईएन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में

एसीबी अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी जेईएन को पूछताछ के लिए चिड़ावा थाने ले जाया गया है। वहां उससे रिश्वत मांगने और लेने के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही एसीबी यह भी जांच कर रही है कि इस मामले में किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी की भूमिका थी या नहीं। एसीबी के एडिशनल एसपी नरेंद्र पूनिया ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कृषि कनेक्शन की बिजली लाइन बदलने के बदले जेईएन की ओर से रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी टीम ने ट्रैप की कार्रवाई की। फिलहाल एसीबी पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed