गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके में शिक्षिका निवेदिता उर्फ डेविना की हत्या प्रकरण में शूटरों की पहचान के लिए पुलिस ने सोमवार को सीसीटीवी कैमरों से हासिल शूटरों की फोटो जारी की। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने कहा कि शूटरों का नाम, पता जो भी बताएगा उसे 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा।
2 of 5
शिक्षिका हत्याकांड के आरोपियों की तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर के बशारतपुर की निवासी शिक्षिका निवेदिता उर्फ डेविना मेजर और उनकी बेटी को बाइक सवार बदमाशों ने 20 सितंबर को गोली मार दी थी। शिक्षिका की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि बेटी का लखनऊ में इलाज चल रहा है। डेविना के पति मनीष मेजर ने लूट की कोशिश और हत्या तथा हत्या के प्रयास में डेविना के पड़ोसी ज्ञानू तिवारी उनकी पत्नी और भांजी के खिलाफ नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
3 of 5
शिक्षिका हत्याकांड के आरोपियों की तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
नामजद आरोपियों को तो घटना के दिन ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया, लेकिन अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। एसएसपी का कहना है कि जब तक शूटर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ते तब तक मामले का पर्दाफाश करना ठीक नहीं है। दो संदिग्धों की फोटो जारी की गई है। जल्द ही गिरफ्तारी की कोशिश है। मोटर साइकिल व संदिग्धों की फोटो सार्वजनिक की गई है। इनाम का भी एलान हुआ है।
4 of 5
शिक्षिका हत्याकांड के आरोपियों की तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
इन नंबरों पर दे सकते हैं सूचना
पुलिस ने 28 सितंबर को हत्या में शामिल शूटरों की अलग-अलग स्थानों के सीसीटीवी कैमरों से ली गईं तस्वीरें जारी की हैं। घटना में प्रयुक्त होंडा शाइन बाइक के साथ कुछ तस्वीरें काफी साफ हैं। बदमाशों की जानकारी सीओ गोरखनाथ/ क्राइम, 9454401413, प्रभारी निरीक्षक शाहपुर 9454403523, एसओजी प्रभारी गोरखपुर 9454333002, थानाध्यक्ष तिवारीपुर 9454403525 पर दे सकते हैं। इनमें से किसी भी नंबर पर जानकारी दी जा सकती है।
5 of 5
बाइक का नंबर स्पष्ट नहीं।
- फोटो : अमर उजाला।
कोरोना से बचाव ही पुलिस के लिए मुसीबत बनी
सीसीटीवी कैमरे में दो युवकों की तस्वीर कैद हुई है। इसमें बाइक चलाने वाले ने तो हेलमेट पहन रखा है, जबकि उसके पीछे बैठे युवक ने मास्क पहन रखा है। मास्क की वजह से उसकी भी पहचान नहीं हो पा रही है। वहीं, बाइक की नंबर प्लेट पर लिखे नंबर को इस अंदाज में लिखा गया है कि वह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। बस, यूपी 53 लिखे होने से इतना समझ में आ रहा है कि बाइक गोरखपुर की है।