फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nirbhaya case: निर्भया के दोषी पवन को जिंदा देखना चाहते हैं दोनों चाचा, किए थे चौंकाने वाले दावे

Thu, 05 Mar 2020 09:44 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 05 Mar 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
Nirbhaya Case News In Hindi Nirbhaya case convict Pawan gupta family story after death row
निर्भया केस - फोटो : अमर उजाला

निर्भया कांड के दोषियों को पूरा देश फांसी पर लटकता हुआ देखना चाहता है लेकिन दोषी पवन गुप्ता के दोनों चाचा जुग्गी लाल व सुभाष चंद्र कुछ और ही चाहते हैं। यही नहीं पवन के गांव में भी लोग कोर्ट के फैसले से मायूस हैं। वे कहते हैं कि जो हुआ वो नहीं होना चाहिए था लेकिन कार्ट के सामने हम कर भी क्या सकते हैं।

Nirbhaya Case News In Hindi Nirbhaya case convict Pawan gupta family story after death row
निर्भया केस - फोटो : अमर उजाला।
पवन के चाचा कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में अपने गांव जगन्नाथपुर आए हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि उन्हें पवन की पैदाइश का साल तो ठीक से याद नहीं है, मगर जिस समय घटना हुई, उस समय वह बालिग नहीं था। दोनों चाचा दिल्ली में ही रहते हैं। वे उन दिनों खेती के लिए गांव आए हुए थे। उनका कहना था कि पवन का जन्म दिल्ली में ही हुआ था और वह कभी भी गांव नहीं आया।
Nirbhaya Case News In Hindi Nirbhaya case convict Pawan gupta family story after death row
निर्भया केसः दोषी पवन गुप्ता। (file) - फोटो : सोशल मीडिया
पवन गुप्ता के गांव में कोई निर्भया केस पर खुलकर नहीं बोलना चाहता है। गांव के प्रधान पति संजय कुमार कहते हैं कि निर्भया कांड गांव के माथे पर एक कंलक है, इस कलंक को कभी धोया नहीं जा सकता है। वहीं सुखई ने कहा कि पवन ने जो किया वो गलत था लेकिन उसे फांसी की सजा नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nirbhaya Case News In Hindi Nirbhaya case convict Pawan gupta family story after death row
निर्भया केस - फोटो : अमर उजाला

वहीं चाचा जुग्गी लाल व सुभाष चंद्र भी मानते हैं कि निर्भया कांड में पवन का नाम आने से उसका गांव जरूर सुर्खियों में आ गया। उसकी हरकत पर आज भी गांव के लोगों को यकीन नहीं होता। इसका जिक्र होते ही उनका सिर शर्म से झुक जाता है।

विज्ञापन
Nirbhaya Case News In Hindi Nirbhaya case convict Pawan gupta family story after death row
निर्भया केस: निर्भया का दोषी पवन गुप्ता का महादेवा में बना घर। - फोटो : अमर उजाला।
दो भाई व दो बहन में सबसे बड़ा पवन दुकानदारी के अलावा ग्रेजुएशन की पढ़ाई भी कर रहा था। पिता ने यहां लालगंज थाने के महादेवा चौराहे के पास गांव में भी जमीन ली थी और उस पर मकान बनवाना शुरू किया था, मगर 16 दिसंबर 2012 में हुए निर्भया कांड के बाद से काम ठप हो गया। मौजूदा समय में वह खंडहर जैसा दिखता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed