फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: पुलिस की लापरवाही से दबंग बेलगाम, खौफ में हैं 'छोटी राजधानी' की बेटियां

Wed, 18 Nov 2020 02:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 18 Nov 2020 02:43 PM IST
विज्ञापन
Molestation cases increased due to police negligence of crime in in gorakhpur
कार्रवाई न होने पर ग्रमीणों ने गीडा थाना घेरा। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कार्रवाई करने में पुलिस के ढुलमुल रवैये की वजह से दबंग इतने बेलगाम हो गए हैं कि बेटियों का जीना हराम कर रखा है। किशोरियां खौफ के साए में जीने को मजबूर हैं। उनका घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। दो ताजा घटनाक्रम से तो यही लगता है। इन मामलों में यदि पुलिस कार्रवाई करती तो दबंगों में कुछ तो डर-भय पैदा होता। इन घटनाओं से छोटी राजधानी की बेटियां खौफ में हैं।
Molestation cases increased due to police negligence of crime in in gorakhpur
नाबालिग को बांधकर पीटा गया। - फोटो : अमर उजाला।
पहला मामला है गोला इलाके का। एक नाबालिग लड़की और लड़के को कुछ दबंग पहले तो एक कमरे में बंद करते हैं। उसके बाद पेड़ से बांधकर वीडियो बनाते हैं और वायरल कर देते हैं। मामले में जब पुलिस से शिकायत की गई तो उसने कार्रवाई से ही इनकार कर दिया।
Molestation cases increased due to police negligence of crime in in gorakhpur
ग्रामीणों ने गीडा थाने में प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला।
दूसरा मामला सहजनवां इलाके का है। दबंगों ने दिवाली के दिन दो किशोरियों से छेड़खानी की। जब विरोध किया गया तो कई मोटरसाइकिलों को तोड़ डाला। पुलिस से शिकायत की गई तो उसने कार्रवाई नहीं की। नाराज ग्रामीणों ने गीडा थाने में प्रदर्शन किया। यहां भी हद यह हो गई कि पुलिस को प्रदर्शन तक की जानकारी नहीं है। सवाल तो यह है कि किशोरियों से छेड़खानी जैसे मामलों में यदि पुलिस का रवैया ऐसा रहेगा तो अपराध कैसे रुकेगा? बेटियां बेखौफ होकर कैसे कहीं पर आ-जा सकेंगी?
विज्ञापन
विज्ञापन
Molestation cases increased due to police negligence of crime in in gorakhpur
दबंगों ने छेड़खानी की, बाइक तोड़ी फिर भी नहीं हुई कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला।
केस-1
गीडा थाना क्षेत्र के भड़सार गांव की एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि शनिवार को दिवाली की रात घर की बेटी, बहू एक साथ अपने दूसरे घर में दिया जलाकर लौट रहीं थीं। रास्ते में लक्ष्मी जी का पंडाल लगा था, वहीं गांव के कुछ दबंग युवक उन्हें देखकर अश्लील टिप्पणी करने लगे। विरोध करने पर छेड़छाड़ की और फिर तीन युवकों के साथ मारपीट करने के साथ चार बाइकों को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान एक युवक ने लड़की के भाई के सिर पर तमंचा सटा दिया। शोर सुनकर गांव के अन्य लोग आ गए और दबंग के हाथ से तमंचा छीन लिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई और तमंचा भी पुलिस को सौंप दिया। बावजूद इसके इस मामले में पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और महिलाएं एकत्र होकर थाने पर पहुंच गईं और प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग करने लगीं। जिसके बाद पुलिस ने फिर से तहरीर ली है।
विज्ञापन
Molestation cases increased due to police negligence of crime in in gorakhpur
पिटाई का वीडियो वायरल होने पर पीड़िता की मां ने की शिकायत। - फोटो : अमर उजाला।
केस-2
गोला इलाके की नाबालिग पीड़िता की मां ने प्रार्थना पत्र में लिखा है कि 23 अगस्त को उनकी नाबालिग पुत्री को गांव के लोगों ने पकड़कर जबरन एक लड़के के साथ कमरे में बंद कर दिया। फिर वहां से निकालकर एक पेड़ से हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और पीटा। लड़की को निर्वस्त्र करने का प्रयास किया गया। इस दौरान फोटो व वीडियो बनाकर कई जगह भेजते रहे। आरोप लगाया कि इस सब में शामिल एक युवक काफी दिनों से नाबालिग पुत्री के साथ छेड़खानी कर रहा था, लेकिन लोकलाज व दबंगों के आतंक से वह थाने नहीं जा सकी। बाद में थाने पर जाने पर कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद महिला तहसील दिवस में वीडियो लेकर पहुंच गई। अफसरों के सामने ही पीड़िता ने वीडियो और फोटो दिखाए। वीडियो देखकर एसडीएम दंग हो गए और सीओ की ओर इशारा करते हुए पूछे यह क्या है? इसके बाद सीओ ने मामले में कार्रवाई का आदेश दिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed