{"_id":"6adfb4157a66ad63f20a6497","slug":"two-youths-sustained-burns-after-coming-into-contact-with-electric-wires-one-has-been-referred-to-tanda-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-213467-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बिजली के तारों की चपेट में आने से दो युवक झुलसे, एक टांडा रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बिजली के तारों की चपेट में आने से दो युवक झुलसे, एक टांडा रेफर
Tue, 27 Oct 2026 01:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना क्षेत्र के तहत बडू के समीप बिजली के तारों की चपेट में आने से दो युवक करंट लगने से झुलस गए। दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया गया, जहां से एक युवक को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जबकि दूसरे को छुट्टी दे दी गई।
घायलों की पहचान 21 वर्षीय अभिषेक निवासी चंबा और 23 वर्षीय अभिषेक कुमार निवासी सलासी के रूप में हुई है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, दोनों युवक एक घर में लाइट लगाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान वे बिजली के तारों की चपेट में आ गए।
चंबा निवासी अभिषेक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जबकि अभिषेक कुमार को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। अभिषेक नगर निगम हमीरपुर के वार्ड नंबर 11 में किराये के कमरे में रहता है।
विज्ञापन
एसपी बलवीर ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद