फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद के करीबी नेता की गोली मारकर हत्या, बसपा से लड़े थे पिछला चुनाव

Thu, 11 Mar 2021 10:41 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 11 Mar 2021 10:41 AM IST
विज्ञापन
Former BSP leader Ritesh Maurya shot dead in Gorakhpur
कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद के मृतक नेता रितेश मौर्य। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गगहा इलाके में पूर्व बसपा नेता रितेश मौर्या की हत्या की वजह शुरुआती जांच में चुनावी रंजिश ही सामने आ रही है। फिलहाल इनाके में तनाव न फैलाने पाए इसे देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है। बताया जा रहा है कि मृत रितेश भाजपा नेता व यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या के बेहद करीबी बताए जाते थे। स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ फोटो भी खिंचवाई थी।

Former BSP leader Ritesh Maurya shot dead in Gorakhpur
पूर्व बसपा नेता रितेश मौर्य। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

जानकारी के मुताबिक, जिस जगह पर हत्या हुई है वहां पर इनके समर्थकों ने कुर्सी भी लगाई थी। यह वहां पर रुके और बैठकर पोस्टर लगवा रहे थे। इसी समय अज्ञात बदमाशों ने पीछे से गोली मारी। पुलिस की शुरुआती जांच और इलाके में हो रही चर्चाओं पर गौर करें तो हत्या की वजह सिर्फ चुनावी रंजिश ही है। पिछली बार जब बसपा से चुनाव लड़े थे तो सामान्य सीट थी और सपा के प्रत्याशी को जीत मिली थी। रितेश तीसरे स्थान पर थे। इस बार सीट पिछड़ी हो गई है। इस वजह से रितेश मजबूती से तैयारी में लगे थे।

 

Former BSP leader Ritesh Maurya shot dead in Gorakhpur
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
कुछ लोगों ने दी थी धमकी
सूत्रों के मुताबिक क्षेत्र में प्रचार के दौरान इन्हें दो दिन पहले धमकी भी दी गई थी लेकिन उसे रितेश ने गंभीरता से नहीं लिया। धमकी देने वाले कौन थे, इस बारे में इनके समर्थक भी अभी खुलकर कुछ नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Former BSP leader Ritesh Maurya shot dead in Gorakhpur
पूर्व बसपा नेता रितेश मौर्य। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

तीन बच्चों के पिता थे रितेश
रितेश तीन बच्चों के पिता थे। बड़ी लड़की मीठी (10), दूसरी लड़की सात साल की है तो सबसे छोटा बेटा आरूष तीन साल का है। बताया जा रहा है कि छोटे बेटे के मुंडन की भी तैयारी चल रही थी।

वहीं बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम राही ने कहा कि रितेश ने जिला पंचायत सदस्य का पिछला चुनाव लड़ा था। अब पार्टी में नहीं थे। स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ भाजपा में चले गए थे। पंचायत चुनाव लड़ने के लिए रितेश की तरफ से आवेदन भी नहीं आया था।

 

विज्ञापन
Former BSP leader Ritesh Maurya shot dead in Gorakhpur
मौके पर जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला।
तीन दिन के भीतर चुनावी रंजिश में दूसरी वारदात
तीन दिन के भीतर चुनावी रंजिश में यह दूसरी वारदात है। इसके पहले आठ मार्च को गोला में चुनावी रंजिश में एक शख्स को पैर में गोली मारी गई थी और अब फिर एक घटना में हत्या कर दी गई है। पुलिस एक ओर पुराने विवाद को खंगाल रही है तो दूसरी ओर चुनाव करीब आते ही वारदात हो गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed