फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर: अंकुर हत्याकांड से सहमा परिवार, घर बेचने का लगाया बोर्ड

Sat, 27 Nov 2021 08:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 27 Nov 2021 08:13 PM IST
सार

परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए, बोले-आरोपियों को मिल रहा संरक्षण

विज्ञापन
Family shocked by Ankur murder board put up to sell house in Gorakhpur
अंकुर हत्याकांड: मृतक के परिजनों ने घर बेचने का लगाया नोटिस। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के रामपुर टप्पा गांव में एक दशक पहले जमीन खरीदकर अपना घर बनवाने वाले महेंद्र शुक्ला अब इसे बेचकर गांव से जाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने घर के बाहर बोर्ड भी लगा दिया है। वह बेटे की हत्या से सहमे हैं।



महेंद्र का आरोप है कि हत्यारोपियों को राजनीतिक संरक्षण है। लिहाजा, पुलिस कार्रवाई से बच रही है। पांच महीने पहले घर में चोरी हुई थी, तब भी पुलिस ने दबाव डालकर समझौता करा दिया था। अब परिवार के और सदस्यों को खोने का साहस नहीं है। हत्यारोपी दबंग हैं।

गगहा थाना क्षेत्र के नर्रे खुर्द गांव निवासी महेंद्र शुक्ला करीब एक दशक पहले आराम की जिंदगी जीने की चाहत में गांव से गोरखपुर शहर में बसने आ गए। रामपुर टप्पा गांव में जमीन खरीदकर घर बना लिया। लेकिन मनबढ़ अक्सर ही इस परिवार को परेशान करते रहे हैं।
 

Family shocked by Ankur murder board put up to sell house in Gorakhpur
अंकुर हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।

बीते जून महीने में रात में कुछ लोग महेंद्र के घर में घुस गए थे। अवधेश साहनी नाम के एक युवक को पकड़ा गया। उसे पुलिस को सौंपते हुए रामगढ़ताल थाने में तहरीर दी गई। लेकिन तत्कालीन एसओ जेएन सिंह ने दबाव डालकर समझौता करा दिया।

 

Family shocked by Ankur murder board put up to sell house in Gorakhpur
अंकुर हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।

महेंद्र शुक्ला के बड़े पुत्र राहुल ने बताया कि करीब 20 दिन तक थाने दौड़ाया गया। अंत में पुलिस ने हमें ही आरोपी की पिटाई करने के जुर्म में जेल भेजने की धमकी देना शुरू कर दिया। मजबूरी में 32 हजार रुपये देकर समझौता करना पड़ा।

राहुल का कहना है कि इसके बाद तो आरोपियों ने ऐसी हालत कर दी कि अपने घर जाने में भी डर लगने लगा। करीब दो महीने पहले मैंने पत्नी के साथ रामपुर टप्पा का घर छोड़ दिया और शहर के दूसरे मोहल्ले में किराए का कमरा लेकर रहना शुरू कर दिया। इसके बाद भी परिवार की दुश्वारियां कम नहीं हुईं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Family shocked by Ankur murder board put up to sell house in Gorakhpur
मृतक अंकुर की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

बीते बुधवार को छोटे भाई अंकुर की दिनदहाड़े धारदार हथियार व ईंट आदि से प्रहार कर हत्या कर दी गई। इस मामले में चार लोगों पर नामजद केस दर्ज हुआ। राहुल का आरोप है कि इतनी गंभीर घटना के बाद भी पुलिस आरोपित पक्ष की हमदर्द बनी हुई है। ऐसे में यहां रहने पर परिवार के बाकी सदस्यों की जान को भी खतरा है। इसलिए अब यह घर बेचकर कहीं और जाने में ही भलाई प्रतीत हो रही है।

एसओ को दावा, दे रहे पूरी सुरक्षा
रामगढ़ताल थाने के एसओ सुशील कुमार शुक्ला का कहना है कि हत्या की वारदात के बाद से ही गांव में दो कांस्टेबल व चार होमगार्ड तैनात हैं। परिवार को जब तक सुरक्षा की जरूरत महसूस होगी, पुलिसकर्मी वहां मौजूद रहेंगे। पुलिस पर लगाए जा रहे सारे आरोप निराधार हैं। हमारे लगातार प्रयास का ही परिणाम है कि एक अपराधी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया और दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष दो आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Family shocked by Ankur murder board put up to sell house in Gorakhpur
अंकुर हत्याकांड: गुरुवार को नाराज लोगों ने किया था सड़क जाम। - फोटो : अमर उजाला।

अंकुर शुक्ला की हत्या के लिए पुलिस जिम्मेदार: विनय शंकर
अंकुर शुक्ला की निर्मम हत्या केवल पुलिस की लापरवाही का परिणाम है। इस घटना की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराई जानी चाहिए। ये बातें चिल्लूपार विधायक विनय शंकर तिवारी ने कहीं। वे शनिवार को अंकुर के पिता महेंद्र शुक्ला व भाई राहुल से मिलने उनके घर पहुंचे थे। विधायक ने कहा कि जून में पकड़े गए आरोपियों पर अगर ईमानदारी से कार्रवाई होती तो शायद अंकुर के साथ ऐसी वारदात नहीं होती। पुलिस सत्ता पक्ष के दबाव में कार्य कर रही है। आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की जगह उन्हें अपने संरक्षण में कोर्ट में सरेंडर करवाया जा रहा है। विधायक ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की भी मांग की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed