फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंचायत में मुलाकात के बाद प्रेमी युगल ने की थी शादी, नहीं पता था मिलेगी ऐसी 'दर्दनाक' मौत

Thu, 06 Aug 2020 03:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 06 Aug 2020 03:12 PM IST
विज्ञापन
couple murdered after getting love marriage in temple at gorakhpur
gorakhpur crime news - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के ठाकुरपुर नंबर एक के शंकरपुर टोला में रह रहे दंपती अनरजीत (38) और रीमा (32) की मंगलवार की देर रात में फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई थी। दंपती प्रेम विवाह कर साथ रह रहे थे। यह अनरजीत की दूसरी व रीमा की तीसरी शादी हुई थी। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें क्या है पूरा मामला...

couple murdered after getting love marriage in temple at gorakhpur
घटनास्थल पर ग्रामीणों की जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

शंकरपुर टोला निवासी रामरक्षा गौड़ की बेटी रीमा की शादी दस वर्ष पूर्व महराजगंज जिले के बेलवा काजी गांव के रविंद्र गौड़ के साथ हुई थी। शादी के 15 दिन बाद पति की सड़क हादसे में मौत हो गई। कुछ दिन बाद वह मायके चली आई। बाद में उसकी दूसरी शादी गुलरिहा क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो के टोला पोखरियहवा निवासी राजेंद्र गौड़ के साथ हुई।

couple murdered after getting love marriage in temple at gorakhpur
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

रीमा के घरवालों के मुताबिक, राजेंद्र शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। इससे तंग आकर रीमा ने उसके साथ रहने से इनकार कर दिया। इसके बाद पंचायत बैठी। इसी पंचायत में रीमा की मुलाकात गुलरिहा क्षेत्र के ग्राम जैनपुर के टोला मुहम्मदबरवा निवासी मिठाई गुप्ता के पुत्र अनरजीत से हुई। बाद में दोनों में प्रेम हो गया और रीमा ने पति का घर छोड़कर प्रेमी अनरजीत से बासस्थान मंदिर में शादी कर ली। कुछ दिन बाद अनरजीत ने गांव के पूरब स्थित चिलुआताल के समीप शंकरपुर जाने वाली सड़क के किनारे जमीन खरीद ली। वहां टीनशेड डालकर एक वर्ष से दोनों साथ रह रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
couple murdered after getting love marriage in temple at gorakhpur
gorakhpur crime news - फोटो : अमर उजाला।

पहली पत्नी का भी भरण-पोषण करता था अनरजीत
जानकारी के मुताबिक, अनरजीत की पत्नी संगीता ने पहले उसके रीमा से संबंध का विरोध किया। जब अनरजीत उसका तथा बच्चों का भरण पोषण करने लगा तो वह चुप हो गईं। अनरजीत के दो पुत्र सूरज (14) तथा आकाश (11) हैं। अनरजीत भटहट स्थित एक गैस एजेंसी पर गैस वितरण का कार्य करता था।

इसे भी पढें- यहां प्रेमी युगल ने मंदिर में की थी शादी, अब पति पत्नी की फावड़े से काट कर हुई हत्या

विज्ञापन
couple murdered after getting love marriage in temple at gorakhpur
gorakhpur crime news - फोटो : अमर उजाला।

घर में दो बाहरी लोग कौन थे, जांच में जुटी पुलिस
अनरजीत और रीमा की हत्या लूट की खातिर हुई, या फिर कोई और वजह है, इसकी जांच में पुलिस जुटी है। शाम को डीआईजी राजेश डी मोदक भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को जल्द से जल्द पर्दाफाश के निर्देश दिए। पुलिस को घटनास्थल से चार जूठी थालियां मिली हैं, जबकि घर में सिर्फ रीमा और अनरजीत रहते थे। पुलिस को आशंका है कि घटना के वक्त घर में दो बाहरी लोग मौजूद थे। वे कौन थे, क्यों आए थे, उन्हें किसने बुलाया था, इसकी जांच में पुलिस जुटी है। जानकारी के मुताबिक, अनरजीत सुबह में अपने पहली पत्नी के साथ ही रहा करता था। रात में ही वह रीमा के पास जाया करता था। अनरजीत के भाई ने भी यह बताया है कि मंगलवार की रात साढ़े दस बजे के करीब भाई रीमा के पास जाने के लिए गांव से निकले थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed